टीवी का सबसे पसंदीदा और फेमस शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ इन दिनों दर्शकों को अपनी कुर्सी से बांधकर रखे हुए है। सीरियल में हर दिन एक से बढ़कर एक नए ट्विस्ट आ रहे हैं। आने वाले एपिसोड में शांतिनिकेतन के अंदर एक ऐसा बड़ा ड्रामा देखने को मिलेगा, जिसकी उम्मीद किसी ने नहीं की थी। एक तरफ करण अपनी जिद पर अड़ा हुआ है, तो दूसरी तरफ तुलसी अपनी पोती समायरा की जिंदगी बचाने के लिए ढाल बनकर खड़ी हो गई है।
करण की सख्ती से टूटी समायरा, छत से कूदने की नौबत आई

कहानी में नया मोड़ तब आता है जब करण अपनी ही बेटी समायरा पर बेइंतहा सख्ती बरतने लगता है। वह समायरा की मर्जी के खिलाफ फैसला लेता है और उसे कमरे में बंद करने तक की नौबत ला देता है। करण का मानना है कि वह जो कुछ भी कर रहा है, अपनी बेटी का भविष्य बचाने के लिए कर रहा है। लेकिन करण की इस सख्ती से समायरा अंदर से बिल्कुल टूट जाती है कि वह डिप्रेशन में आ जाती है। हालात इतने बिगड़ जाते हैं कि बेबस और लाचार समायरा अपनी जीवन लीला समाप्त करने जैसा खौफनाक कदम उठाने की कोशिश करती है और छत से कूदने पहुंच जाती है।
करण और नंदिनी के बीच छिड़ी जंग, तुलसी ने दिखाया कड़ा रुख

जब नंदिनी करण को समझाने की कोशिश करती है कि वह बच्ची के साथ गलत कर रहा है, तो करण किसी की सुनने को तैयार नहीं होता। वह साफ कह देता है कि उसकी बेटी के साथ क्या करना है, यह सिर्फ वही तय करेगा। घर के बिगड़ते माहौल के बीच अब तुलसी मैदान में उतर चुकी है। तुलसी को जब यह पता चलता है कि समायरा किस मानसिक तनाव से गुजर रही है और वह जान देने जा रही थी, तो उसका सब्र का बांध टूट जाता है। तुलसी अब घर के बाकी सदस्यों और करण को सबक सिखाने के लिए कड़े कदम उठाने का फैसला करती है।
नंदिनी का मिला तुलसी को साथ, क्या सुलझेगी रिश्तों की उलझन?

इस पूरे हाई-वोल्टेज ड्रामे में सबसे खास बात यह है कि अब नंदिनी भी करण की बेतुकी जिद के खिलाफ हो गई है। वह तुलसी के साथ हाथ मिलाती नजर आएगी ताकि समायरा को इस दलदल से बाहर निकाला जा सके। नंदिनी और तुलसी मिलकर अब करण के गुस्से और फैसले को चुनौती देंगी। लेकिन सवाल यह उठता है कि क्या तुलसी और नंदिनी मिलकर समायरा की जिंदगी और उसकी खुशियां बचा पाएंगी? या फिर करण की यह जिद पूरे परिवार के बिखरने की वजह बन जाएगी? यह तो आने वाले एपिसोड्स में ही पता चलेगा।
Read More: Vasudha 10th August 2026 Spoiler Alert: गुरु जी की 1 साल की शर्त से हिली Dev की दुनिया..



Download Android App
Download iOS App




