Stock Market Today 15 June 2026: ईरान-US के बीच समझौता, रॉकेट बना भारतीय शेयर बाजार, Sensex 1200 अंक चढ़ा, Vedanta की 4 नई कंपनियों की एंट्री

Summary :

Stock Market Today 15 June 2026: मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ शांति समझौते की घोषणा कर दी है जिसके बाद हफ्ते के पहले कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार रॉकेट बन गया है और शानदार बढ़त के साथ हरे निशान में खुला। बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी 50 में 1.4 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी देखने को मिली। सेंसेक्स ने 1,200 अंकों की बढ़त के साथ 76,725.27 पर खुला, निफ्टी लगभग 360 अंकों की बढ़त के साथ 23,984.85 पर खुला। Mid Cap And Large Cap Today: स्मॉलकैप इंडेक्स में 1.5 प्रतिशत…

Stock Market Today 15 June 2026: मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ शांति समझौते की घोषणा कर दी है जिसके बाद हफ्ते के पहले कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार रॉकेट बन गया है और शानदार बढ़त के साथ हरे निशान में खुला। बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी 50 में 1.4 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी देखने को मिली। सेंसेक्स ने 1,200 अंकों की बढ़त के साथ 76,725.27 पर खुला, निफ्टी लगभग 360 अंकों की बढ़त के साथ 23,984.85 पर खुला।

Mid Cap And Large Cap Today: स्मॉलकैप इंडेक्स में 1.5 प्रतिशत की बढ़त

Stock Market Today 15 June 2026
Stock Market Today 15 June 2026

व्यापक बाजारों में, निफ्टी मिडकैप इंडेक्स में 1.4 प्रतिशत और निफ्टी स्मॉलकैप इंडेक्स में 1.5 प्रतिशत की बढ़त देखने को मिली। वहीं सेक्टरवार देखें तो निफ्टी मेटल में 3.61 प्रतिशत, निफ्टी रियल्टी में 2.3 प्रतिशत, निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 2.3 प्रतिशत और निफ्टी ऑटो में 2.2 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई। इसके साथ ही, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज में 1.9 प्रतिशत, निफ्टी ऑयल एंड गैस में 1.9 प्रतिशत और निफ्टी पीएसयू बैंक में 1.4 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली।

Top Gainers And Losers Today: L&T के शेयरों में बढ़त

Stock Market Today 15 June 2026
Stock Market Today 15 June 2026

निफ्टी फार्मा और निफ्टी हेल्थकेयर इंडेक्स में गिरावट दर्ज की गई। निफ्टी इंडेक्स में 5 शेयरों को छोड़कर बाकी सभी शेयर हरे निशान में ट्रेड कर रहे थे। श्रीराम फाइनेंस, इंडिगो, इटरनल, टीएमपीवी, बजाज फिनसर्व, बजाज फाइनेंस और L&T के शेयरों में सबसे ज्यादा बढ़त दर्ज की गई।

Vedanta Shares Listing: 4 नई कंपनियों की एंट्री

भारतीय शेयर बाजार में तूफानी तेजी के साथ Vedanta LTD के डिमर्जर के बाद 4 नई कंपनियों की आज बीएसई और एनएसई में एंट्री हो गई हैं। लेकिन चारों कंपनियों में भारी बिकवाली देखने को मिल रही है सबसे ज्यादा Vedanta Oil and Gas Ltd Share price में गिरावट देखी गई है।

  1. Vedanta Aluminium Share Price की लिस्टिंग 527 रुपये पर हुई है और गिरावट के बाद यह 495.90 रुपये तक पहुंच गया है।
  2. Vedanta Power Share price की लिस्टिंग 41.30 रुपये हुई है और अभी हल्के उछाल के बाद ग्राफ गिरावट की ओर है।
  3. Vedanta Iron And Steel Share Price की लिस्टिंग 22.25 रुपये हुई है और गिरावट के बाद यह 19.06 रुपये तक पहुंच गया है।
  4. Vedanta Oil and Gas Ltd Share price की लिस्टिंग 39 रुपये पर हुई है और भारी गिरावट के बाद 36.10 रुपये पर पहुंच गया है।

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।