Fifa 2026: Iran टीम की अमेरिका में हुई एंट्री, शांति समझौते के बावजूद खिलाड़ियों में डर का माहौल

Summary :

Iran Football Team In USA: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने रविवार को अनाउँसमेंट करी कि ईरान के साथ शांति समझौता पूरा हो गया है। यह अनाउंसमेंट ऐसे समय पर आई जब उससे कुछ घंटे पहले ही ईरान की नेशनल फुटबॉल टीम फीफा वर्ल्ड कप 2026 के लिए अमेरिका पहुंच चुकी थी। वहीं टीम का पहला मुकाबला 15 जून को न्यूजीलैंड के खिलाफ कैलिफोर्निया के इंगलवुड में खेला जाना है। Iran Team Football: लॉस एंजेलिस पहुंची ईरान की टीम ईरान की टीम पहले से ही अपना ट्रेनिंग कैंप मेक्सिको में लगाए हुए थी और पूरी टीम वहीं मौजूद थी। ऐसे में…

Iran Football Team In USA: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने रविवार को अनाउँसमेंट करी कि ईरान के साथ शांति समझौता पूरा हो गया है। यह अनाउंसमेंट ऐसे समय पर आई जब उससे कुछ घंटे पहले ही ईरान की नेशनल फुटबॉल टीम फीफा वर्ल्ड कप 2026 के लिए अमेरिका पहुंच चुकी थी। वहीं टीम का पहला मुकाबला 15 जून को न्यूजीलैंड के खिलाफ कैलिफोर्निया के इंगलवुड में खेला जाना है।

Iran Team Football: लॉस एंजेलिस पहुंची ईरान की टीम

Iran Football Team In USA
Iran Football Team In USA (Source: Google)

ईरान की टीम पहले से ही अपना ट्रेनिंग कैंप मेक्सिको में लगाए हुए थी और पूरी टीम वहीं मौजूद थी। ऐसे में शांति समझौते की खबर आने से ठीक पहले, टीम मेक्सिको के टिजुआना से उड़ान भरकर लॉस एंजेलिस पहुंची। अमेरिका और ईरान के बीच लंबे समय से चले आ रहे तनाव को देखते हुए टीम के अमेरिका आने को लेकर डाउट बना हुआ था।

Security Issue For Iran Football Team: ईरानी फुटबॉल टीम की सुरक्षा को लेकर सवाल

Iran Football Team In USA
Iran Football Team In USA (Source: Google)

यह पहली बार है जब ईरानी फुटबॉल टीम वर्ल्ड कप के दौरान अमेरिकी धरती पर पहुंची है। इसी कारण सुरक्षा व्यवस्था काफी कड़ी कर दी गई है। टीम के होटल के आसपास सुरक्षा बलों की तैनाती बढ़ा दी गई है और कई इलाकों में आवाजाही पर भी अस्थायी रोक लगाई गई है। वर्ल्ड कप से पहले ईरान की तैयारियां भी चुनौतियों से भरी रहीं। शुरुआत में टीम का ट्रेनिंग कैंप एरिजोना में लगना तय था, लेकिन ईरान-अमेरिका के बीच तनाव बढ़ने के कारण इसे बदलकर मेक्सिको में करना पड़ा।

Iran Team’s Captain Statement: मेहदी तारेमी ने माहौल को लेकर जताई चिंता

Iran Football Team In USA
Iran Football Team In USA (Source: Google)

टीम के कप्तान और प्रमुख स्ट्राइकर मेहदी तारेमी ने भी माहौल को लेकर चिंता जताई थी। उन्होंने कहा था कि मौजूदा तनावपूर्ण स्थिति के कारण खिलाड़ियों के लिए सामान्य और उत्साहपूर्ण माहौल बन पाना मुश्किल हो रहा है। उनके अनुसार, इसका असर सिर्फ ईरान ही नहीं बल्कि बाकी टीमों पर भी पड़ रहा है। तारेमी ने यह भी बताया कि अमेरिका पहुंचने के बाद से खिलाड़ियों के बीच तनाव और असुरक्षा का माहौल बना हुआ है।

Iran Football Team In USA: कब और कहां खेले जाएंगे ईरान के लीग मैचेज़?

Iran Football Team In USA
Iran Football Team In USA (Source: Google)

वर्ल्ड कप में ईरान को ग्रुप जी में रखा गया है, जिसमें न्यूजीलैंड के अलावा बेल्जियम और मिस्र जैसी टीमें शामिल हैं। ईरान अपना पहला मैच 15 जून (भारतीय समयानुसार 16 जून) को न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलेगा, वहीं दूसरा मुकाबला 21 जून को बेल्जियम और तीसरा मैच 26 जून को मिस्र के खिलाफ होना तय है। गौरतलब है कि फीफा वर्ल्ड कप 2026 की मेजबानी पहली बार एक साथ मिलकर अमेरिका, कनाडा और मेक्सिको कर रहे हैं, हालांकि ईरान के सभी ग्रुप मैच अमेरिका में ही खेले जाएंगे।

Read More: Karan Aujla और Virat Kohli एक साथ करने वाले हैं Collab, जानें क्यों ये दोनों सेलेब्स शेयर करेंगे एक ही मंच?

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले पांच साल से पत्रकारिता के फील्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट और स्पोर्टस बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं।