Karan Aujla और Virat Kohli एक साथ करने वाले हैं Collab, जानें क्यों ये दोनों सेलेब्स शेयर करेंगे एक ही मंच?

Summary :

Karan Aujla And Virat Kohli: इंडियन क्रिकेट टीम के दिग्गज प्लेयर विराट कोहली और पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के सुपरस्टार करण औजला जल्द ही एक खास इवेंट में साथ नजर आने वाले हैं। इस खबर के सामने आते ही सोशल मीडिया पर फैंस के बीच जबरदस्त चर्चा शुरू हो गई है और हर कोई इस अनोखे कॉम्बिनेशन को लेकर एक्साइटेड दिखाई दे रहा है। Virat Kohli Brand: लाइफस्टाइल ब्रांड One8 के ग्लोबल लॉन्च पर विराट और करण होंगे एक साथ   View this post on Instagram   A post shared by Virat Kohli (@virat.kohli) दरअसल, 21 जून को विराट कोहली अपने…

Karan Aujla And Virat Kohli: इंडियन क्रिकेट टीम के दिग्गज प्लेयर विराट कोहली और पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के सुपरस्टार करण औजला जल्द ही एक खास इवेंट में साथ नजर आने वाले हैं। इस खबर के सामने आते ही सोशल मीडिया पर फैंस के बीच जबरदस्त चर्चा शुरू हो गई है और हर कोई इस अनोखे कॉम्बिनेशन को लेकर एक्साइटेड दिखाई दे रहा है।

Virat Kohli Brand: लाइफस्टाइल ब्रांड One8 के ग्लोबल लॉन्च पर विराट और करण होंगे एक साथ

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Virat Kohli (@virat.kohli)

दरअसल, 21 जून को विराट कोहली अपने लाइफस्टाइल ब्रांड One8 का ग्लोबल लॉन्च करने जा रहे हैं। यह ब्रांड पिछले कुछ सालों में तेजी से पॉपुलर हुआ है और फैशन, फिटनेस तथा लाइफस्टाइल सेगमेंट में अपनी मजबूत पहचान बना चुका है। शुरुआत में यह केवल विराट के नाम से जुड़ा था, लेकिन अब यह एक बड़े इंटरनेशनल ब्रांड के रूप में आगे बढ़ रहा है।

Karan Aujla And Virat Kohli: विराट और करण ग्लोबल लेवल पर One8 को करेंगे लॉन्च

Karan Aujla And Virat Kohli
Karan Aujla And Virat Kohli (Source: Google)

इस बार One8 को ग्लोबल लेवल पर लॉन्च किया जा रहा है, जिसका मकसद भारत के साथ-साथ इंटरनेशनल बाजारों में भी अपनी पहुंच को मजबूत करना है। इसी वजह से इस इवेंट को खास और बड़ा बनाया जा रहा है। वहीं इवेंट की सबसे बड़ी खासियत करण औजला की मौजूदगी मानी जा रही है। करण औजला आज पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के सबसे बड़े नामों में से एक हैं और उनकी फैन फॉलोइंग दुनियाभर में फैली हुई है। उनके गाने लगातार ट्रेंड करते हैं और सिंगर के लाइव परफॉर्मेंस को भी खूब पसंद किया जाता है।

Karan Aujla And Virat Kohli
Karan Aujla And Virat Kohli (Source: Google)

क्रिकेट और म्यूजिक की दुनिया के ये दो बड़े सितारे जब एक साथ किसी मंच पर नजर आएंगे, तो फैंस के लिए यह एक यादगार पल होने वाला है। विराट कोहली और करण औजला दोनों की ही पॉपुलैरिटी करोड़ों लोगों तक हैं, ऐसे में इस इवेंट को लेकर एक्साइटमेंट और भी ज्यादा बढ़ गया है।

Virat Kohli News: टी20 इंटरनेशनल से रिटायर होने के बाद बढ़ी ब्रांड वैल्यू और पॉपुलैरिटी

Karan Aujla And Virat Kohli
Karan Aujla And Virat Kohli (Source: Google)

अगर विराट कोहली की बात करें तो उन्होंने साल 2024 में टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया था, लेकिन इसके बावजूद उनकी ब्रांड वैल्यू और पॉपुलैरिटी लगातार बढ़ती जा रही है। हालांकि वह अब अपने बिजनेस और लाइफस्टाइल प्रोजेक्ट्स पर ज्यादा ध्यान दे रहे हैं। वहीं, करण औजला भी अपने करियर के सुनहरे दौर में हैं और लगातार नए हिट गानों के साथ अपनी पकड़ मजबूत कर रहे हैं।

Karan Aujla And Virat Kohli
Karan Aujla And Virat Kohli (Source: Google)

इसी वजह से One8 का यह ग्लोबल लॉन्च सिर्फ एक ब्रांड इवेंट नहीं बल्कि एक बड़ा एंटरटेनमेंट और स्पोर्ट्स कनेक्शन बन गया है। अब सभी की निगाहें 21 जून पर टिकी हैं, जब यह खास पार्टनरशिप सामने आएगी और फैंस को कुछ नया देखने को मिलेगा।

Read More: Ben Stokes ने नाइट क्लब में इस 125 किलो के रग्बी प्लेयर के साथ की थी मारपीट, जानें कौन है ये?

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले पांच साल से पत्रकारिता के फील्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट और स्पोर्टस बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं।