Stock Market Today 16 June 2026: अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौता होने के बाद शेयर बाजार में तूफानी तेजी जारी है। आज भारतीय शेयर बाजार मंगलवार के दिना कारोबारी सत्र में तेजी के साथ हरे निशान में खुला। सुबह 9:26 पर सेंसेक्स 265 अंक की मजबूती के साथ 76,529 और निफ्टी 70 अंक की बढ़त के साथ 23,920 पर था। अब सेंसेक्स में 450 अंको का उछाल दर्ज किया गया है।
Mid Cap And Large Cap Today: बाजार में चौतरफा तेजी

बाजार में चौतरफा तेजी देखी जा रही थी। मिडकैप और स्मॉलकैप में तेजी के साथ कारोबार हो रहा था। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 238 अंक या 0.39 प्रतिशत की तेजी के साथ 61,788 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 113 अंक या 0.62 प्रतिशत की मजबूती के साथ 18,513 पर था।
बाजार में तेजी का नेतृत्व कंज्यूमर और आईटी शेयर कर रहे थे। निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, निफ्टी आईटी, निफ्टी एफएमसीजी, निफ्टी मीडिया, निफ्टी रियल्टी, निफ्टी इन्फ्रा, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज, निफ्टी सर्विसेज और निफ्टी एनर्जी हरे निशान में थे। निफ्टी मेटल और निफ्टी कमोडिटीज लाल निशान में थे।
Top Gainers And Losers Today: अदाणी पोर्ट्स शेयर में बढ़त

सेंसेक्स पैक में एचसीएल टेक, बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, एचयूएल, टेक महिंद्रा, एलएंडटी, टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, टाइटन, भारती एयरटेल, इन्फोसिस, एनटीपीसी, आईसीआईसीआई बैंक, एशियन पेंट्स और अदाणी पोर्ट्स गेनर्स थे। एक्सिस बैंक, टाटा स्टील, पावर ग्रिड, बीईएल, अल्ट्राटेक सीमेंट, सन फार्मा और ट्रेंट लूजर्स थे।
Asian Markets Today
एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार हो रहा है। टोक्यो, शंघाई, सोल और जकार्ता हरे निशान में खुले। वहीं, हांगकांग और बैंकॉक लाल निशान में थे। अमेरिकी शेयर बाजार सोमवार को बड़ी तेजी के साथ बंद हुए थे।


Download Android App
Download iOS App




