Stock Market Today 18May: मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और ट्रंप की ईरान को नई धमकी देने के बाद आज भारतीय शेयर बाजार बड़ी गिरावट के साथ लाल निशान में खुला है। सुबह 9:18 पर सेंसेक्स 851 अंक, 1.08 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 74,422 और निफ्टी 246 अंक, 1.04 प्रतिशत की गिरावट के साथ 23,392 पर था। खबर लिखते समय तक Sensex में 950 अंक की गिरावट और निफ्टी में 285 अंको की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा था।
Midcap And Smallcap Today: बाजार में चौतरफा गिरावट

बाजार में चौतरफा गिरावट देखी जा रही है। Index में निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और निफ्टी रियल्टी लूजर्स थे। निफ्टी मीडिया, निफ्टी ऑटो, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज, निफ्टी पीएसयू बैंक, निफ्टी पीएसई, निफ्टी कंजप्शन और निफ्टी एनर्जी के साथ करीब सभी सूचकांक लाल निशान में थे।
लार्जकैप के साथ मिडकैप और स्मॉलकैप में भी गिरावट देखी गई। निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 246 अंक या 1.38 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 17,635 और निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 690अंक या 1.14 प्रतिशत की गिरावट के साथ 59,876 पर था।
Top Gainers Shares: ITC लूजर्स शेयर
सेंसेक्स पैक में इन्फोसिस, टेक महिंद्रा, टीसीएस और भारती एयरटेल गेनर्स थे। पावर ग्रिड, टाटा स्टील, मारुति सुजुकी, एचडीएफसी बैंक, टाइटन, एमएंडएम, एचयूएल, बजाज फाइनेंस, इंडिगो, एसबीआई, बजाज फिनसर्व, ट्रेंट, अल्ट्राटेक सीमेंट, इटरनल, एशियन पेंट्स, एलएंडटी, कोटक महिंद्रा बैंक, बीईएल, एनटीपीसी और आईटीसी लूजर्स थे।
Asian Market Today: एशियाई बाजारों में गिरावट

भारतीय शेयर बाजार के साथ ज्यादातर एशियाई बाजारों में लाल निशान में कारोबार हो रहा था। टेक्यो, शंघाई, बैंकॉक, हांगकांग और जकार्ता लाल निशान में थे, जबकि सोल हरे निशान में था। अमेरिकी शेयर बाजार शुक्रवार को गिरावट के साथ बंद हुए थे, जिसमें Main Index डाओ जोन्स में 1.07 प्रतिशत और टेक्नोलॉजी सूचकांक नैस्डैक में 1.54 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली थी।
Stock Market Crash Reason
भारतीय शेयर बाजार में आज कोहराम मच गया है वहीं भारतीय बाजार के साथ वैश्विक बाजारों के गिरने की वजह ईरान-अमेरिका तनाव के कारण कच्चे तेल में तेजी आना है। इसके अलावा अमेरिका के 10 साल के बॉन्ड की ब्याज दर 4.63 प्रतिशत पर जाना भी वैश्विक बाजारों में बिकवाली के एक वजह है। वहीं घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने इस दौरान 1,958.82 करोड़ रुपए की इक्विटी में बिकवाली की।
Also Read: सोने का टूटा भाव, चांदी भी हुई सस्ती, जानें आपने शहर का लेटेस्ट रेट


Download Android App
Download iOS App




