Stock Market Today 19 August: भारतीय शेयर बाजार आज सपाट शुरुआत के साथ खुले। शुरुआती कारोबार में दोनों बेंचमार्क सूचकांक स्थिर रहे। बता दें कि यूक्रेन में चल रही शांति प्रक्रिया के बीच निवेशक सतर्क रहे और वैश्विक संकेतों का इंतजार कर रहे थे। खबर लिखते समय तक निफ्टी 50 इंडेक्स 14.40 अंक या 0.06 प्रतिशत की बढ़त के साथ 24,891.35 पर खुला, जबकि बीएसई सेंसेक्स ने 45.36 अंक या 0.06 प्रतिशत की बढ़त के साथ 81,319.11 पर खुला। बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि यूक्रेन-रूस के बीच युद्धविराम समझौते में कोई भी फैसला भारतीय शेयर बाजारों के लिए एक बड़ा निर्णय साबित होगी।
Stock Market Today 19 August: Nifty Index में बढ़त
NSE पर व्यापक बाजार में निफ्टी 100 सूचकांक 0.08 प्रतिशत उछाल रहा, निफ्टी मिडकैप 100 में 0.14 प्रतिशत का उछाल दर्ज किया गया और निफ्टी स्मॉलकैप 100 में 0.10 प्रतिशत का उछाल दर्ज किया गया है। वहीं निफ्टी ऑटो 0.16 प्रतिशत, निफ्टी आईटी 0.03 प्रतिशत और निफ्टी फार्मा भी 0.10 प्रतिशत नीचे रहा। निफ्टी प्राइवेट बैंक में 0.15 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। वहीं दूसरी ओर, निफ्टी मीडिया, निफ्टी मेटल और निफ्टी ऑयल एंड गैस के शेयरों में शुरुआती कारोबार में तेजी दर्ज की गई।

एशियाई बाजारों का हाल
एशियाई बाजारों में खबर लिखते समय तक जापान का निक्केई 225 सूचकांक शुरुआती कारोबार में 0.19 प्रतिशत गिरा, हांगकांग का हैंग सेंग सूचकांक 0.29 प्रतिशत, ताइवान का वेटेड सूचकांक 0.51 प्रतिशत गिरा और दक्षिण कोरिया का कोस्पी 0.25 प्रतिशत गिरा।
ALSO READ: Gold Rate Today 19 August: खरीदारी का सही समय, सोने के भाव में गिरावट, जानें आज का ताजा रेट


Download Android App
Download iOS App




