Stock Market Today 19 May: अमेरिका-ईरान के बीच टला युद्ध! शेयर बाजार में लौटी रौनक, Sensex में 350 अंको का उछाल

Summary :

Stock Market Today 19 May: अमेरिका-ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बाद ट्रंप ने खाड़ी देशों की अपील पर युद्ध टालने की बात कही है जिसके बाद भारतीय शेयर बाजार आज तेजी के साथ हरे निशान में खुला है। सुबह 9:18 पर सेंसेक्स 347 अंक, 0.46 प्रतिशत की तेजी के साथ 75,664 और निफ्टी 86 अंक, 0.36 प्रतिशत की मजबूती के साथ 23,736 पर था। खबर लिखते समय तक Sensex में 350 अंको का उछाल दर्ज किया गया है और निफ्टी में भी 100 से अधिक अंको का उछाल दर्ज किया गया है। Top Gainers Shares: बाजार में आज चौतरफा…

Stock Market Today 19 May: अमेरिका-ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बाद ट्रंप ने खाड़ी देशों की अपील पर युद्ध टालने की बात कही है जिसके बाद भारतीय शेयर बाजार आज तेजी के साथ हरे निशान में खुला है। सुबह 9:18 पर सेंसेक्स 347 अंक, 0.46 प्रतिशत की तेजी के साथ 75,664 और निफ्टी 86 अंक, 0.36 प्रतिशत की मजबूती के साथ 23,736 पर था। खबर लिखते समय तक Sensex में 350 अंको का उछाल दर्ज किया गया है और निफ्टी में भी 100 से अधिक अंको का उछाल दर्ज किया गया है।

Top Gainers Shares: बाजार में आज चौतरफा रौनक

Stock Market Today 19 May
Stock Market Today 19 May

बाजार में आज चौतरफा रौनक देखी जा रही थी। आईटी शेयर बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे और Index में निफ्टी आईटी 3 प्रतिशत की बढ़त के साथ टॉप गेनर था। वहीं निफ्टी एफएमसीजी, निफ्टी सर्विसेज, निफ्टी पीएसयू बैंक, निफ्टी ऑयल एंड गैस, निफ्टी मीडिया, निफ्टी इंडिया डिफेंस, निफ्टी हेल्थकेयर, निफ्टी फार्मा और निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, निफ्टी इन्फ्रा, निफ्टी एनर्जी और निफ्टी इंडिया मैन्युफैक्चरिंग भी हरे निशान में थे। दूसरी तरफ निफ्टी मेटल, निफ्टी प्राइवेट बैंक और निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज लाल निशान में था।

Midcap And Smallcap Today: मिडकैप में तेजी

Stock Market Today 19 May
Stock Market Today 19 May

लार्जकैप के साथ मिडकैप और स्मॉलकैप में भी तेजी थी। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 360 अंक, 0.60 प्रतिशत की तेजी के साथ 60,833 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 91 अंक या 0.52 प्रतिशत की मजबूती के साथ 17,747 पर था।

सेंसेक्स पैक में इन्फोसिस, एचसीएल टेक, टेक महिंद्रा, टीसीएस, ट्रेंट, एचयूएल, एशियन पेंट्स, इंडिगो, बजाज फाइनेंस, आईटीसी, एमएंडएम, अदाणी पोर्ट्स, एलएंडटी, मारुति सुजुकी, बीईएल, एसबीआई, सन फार्मा, एक्सिस बैंक, एनटीपीसी, टाटा स्टील और भारती एयरटेल गेनर्स थे। टाइटन, कोटक महिंद्रा, अल्ट्राटेक सीमेंट, इटरनल, एचडीएफसी बैंक और आईसीआईसीआई बैंक लूजर्स थे।

Asian Market Today

वैश्विक बाजारों में भी उतार चढ़ाव जारी है। टोक्यो, बैंकॉक, सोल और जकार्ता लाल निशान में थे। लेकिन, शंघाई में तेजी के साथ कारोबार हो रहा था। अमेरिकी शेयर बाजार डाओ जोन्स हरे निशान में, वहीं नैस्डैक लाल निशान में बंद हुआ था।

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।