Stock Market Today 22 June 2026: वैश्विक बाजारों से मिले सकारात्मक संकेतों के बीच हफ्ते के पहले कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार तेजी के साथ हरे निशान में खुले। शुरुआती कारोबारी सत्र में सेंसेक्स ने 0.50 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़त के साथ 77,249.27 पर पहुंचा और निफ्टी 50 ने 24,142.50 का इंट्रा-डे हाई छुआ। खबर लिखे जाने तक सेंसेक्स 470 अंकों की तेजी के साथ कारोबार कर रहा था, तो वहीं निफ्टी 50 142 अंकों की बढ़त के ट्रेड कर रहा था।
Top Gainers And Losers Today: IT सेक्टर में बढ़त

सेक्टरवार देखें तो निफ्टी ऑयल एंड गैस और निफ्टी आईटी में 1 प्रतिशत से अधिक की बढ़त दर्ज की गई और ये सबसे ज्यादा लाभ कमाने वाले सेक्टर रहे। इसके साथ ही, निफ्टी मीडिया, निफ्टी ऑटो, निफ्टी फार्मा, निफ्टी रियल्टी, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज भी तेजी के साथ कारोबार करते नजर आए। वहीं इसके विपरीत, निफ्टी पीएसयू बैंक और निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में गिरावट दर्ज की गई।
Midcap And Small Cap Today
व्यापक बाजार में, निफ्टी मिडकैप और निफ्टी स्मॉलकैप इंडेक्स क्रमशः 0.20 प्रतिशत और 0.30 प्रतिशत की बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे। निफ्टी50 इंडेक्स में सिप्ला, टेक महिंद्रा, इंफोसिस, टीएमपीवी, एचसीएल टेक और आयशर मोटर सबसे ज्यादा लाभ कमाने वाले शेयर रहे, जबकि मैक्स हेल्थ, इंडिगो, टाइटन, एशियन पेंट्स और अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई।
Expert on Stock Market

बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, बाजार की तस्वीर अभी भी सकारात्मक बनी हुई है। तकनीकी रूप से निफ्टी 50 के लिए 23,800 का स्तर बेहद महत्वपूर्ण सपोर्ट माना जा रहा है, क्योंकि यह 10-दिवसीय और 50-दिवसीय एक्सपोनेंशियल मूविंग एवरेज (ईएमए) के आसपास स्थित है।


Download Android App
Download iOS App




