Stock Market Today 26 June 2026: भारतीय शेयर बाजार में कुछ दिनों से लगातार हरियाली छाई हुई है और बढ़त के साथ कारोबार जारी रहा था लेकिन आज 26 जून 2026 को मोहर्रम के चलते भारतीय शेयर बाजार बंद रहेगा। इस दौरान नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर इक्विटी, इक्विटी डेरिवेटिव्स, सिक्योरिटीज लेंडिग और बॉरोइंग (एसएलबी) और करेंसी डेरिवेटिव्स पर कारोबार पूरी तरह से बंद रहेगा।
29 जून को खुलेगा भारतीय शेयर बाजार

कमोडिटी सेगमेंट में ट्रेडिंग सुबह के सत्र 9 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक बंद रहेगी। शाम के सत्र 5 बजे से रात तक में कारोबार सामान्य रहेगा। बता दें कि आज मोहर्रम की छुट्टी के बाद शनिवार और रविवार को भी भारतीय शेयर बाजार बंद रहेंगे और इस दौरान ट्रेडिंग भी नहीं होगी। लंबी तीन दिन की छुट्टी के बाद बाजार अब 29 जून सोमवार को खुलेंगे।
कई राज्यों में बैंक भी बंद
निवेशकों के लिए यह राहत की बात है कि भारतीय शेयर बाजार में जुलाई और अगस्त में कोई छुट्टी नहीं है। गणेश चतुर्थी के अवसर पर 14 सितंबर को भारतीय शेयर बाजार बंद रहेंगे। मोहर्रम की छुट्टी के कारण कई राज्यों में बैंक भी बंद हैं। इनमें आंध्र प्रदेश, जम्मू कश्मीर, झारखंड, बिहार, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, हैदराबाद, तमिलनाडु, मध्य प्रदेश और कर्नाटक शामिल हैं।
ऑटो शेयरों का बेहतर प्रदर्शन

भारतीय शेयर बाजार में सेक्टर के हिसाब से देखें तो ऑटो शेयरों ने अच्छा प्रदर्शन किया। इसकी वजह रही मेटल की कीमतों में कमी, सप्लाई चेन की दिक्कतों का कम होना और महीने के दौरान रिटेल मांग में सुधार देखने को मिला है। कुल मिलाकर बाजार का रुख सकारात्मक रहा, लेकिन एफआईआई की लगातार बिकवाली से तेजी सीमित हो सकती है।


Download Android App
Download iOS App




