Aaj Ka Mausam 26 June 2026: देश में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून अब तेजी सेआगे बढ़ रहा है। हालांकि मॉनसून अभी पूरी तरह एक्टिव नहीं हुआ है। अगले 3-4 दिनों में मॉनसून गुजरात, पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार के शेष हिस्सों के साथ-साथ यूपी और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में दस्तक दे सकता है। ऐसे में मौसम विभाग ने 22 राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है। आइए जानते हैं, आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम का हाल।
Rain Alert: 22 राज्यों में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, बिहार, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली, झारखंड, पश्चिम बंगाल और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह सहित 22 राज्यों में तेज हवाओं के साथ आंधी और बारिश की संभावना जताई है। IMD के अनुसार, इन राज्यों में 40 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। वहीं, अगले 3 से 4 दिनों में पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में लू चलने की भी चेतावनी जारी की गई है।
Delhi NCR Weather: दिल्ली का मौसम
राजधानी दिल्ली में मौसम करवट लेने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार, आज दिल्ली में बादल छाए रहेंगे, लेकिन दोपहर के समय आंधी-बिजली के साथ बारिश की संभावना है। मॉनसून आने में समय है, लेकिन प्री मॉनसून की वजह से बारिश से मौसम ठंडा हो जाएगा। वहीं, 27 जून को भी मौसम की स्थिति ऐसी ही बनी रहेगी।
UP Weather: यूपी में बारिश
उत्तर प्रदेश के लोग इस समय उमस और गर्मी का सामना कर रहे हैं। लेकिन दक्षिण-पश्चिम मॉनसून तेजी से आगे बढ़ रहा है, जिससे जल्द गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 3-4 दिनों के अंदर मॉनसून यूपी के कई हिस्सों में पहुंच जाएगा। IMD के अनुसार, लखनऊ, कानपुर, उन्नाव, हरदोई, रायबरेली, बाराबंकी, अयोध्या, अमेठी, सुल्तानपुर समेत कई जिलों में बारिश का अलर्ट है।
Bihar Weather Today: बिहार में मौसम का दोहरा मिज़ाज

बिहार में मौसम का मिज़ाज मिला जुला रहेगा। कई इलाकों में गरज-चमक के साथ तेज बारिश की संभावना है, जबकि राज्य के दक्षिणी जिलों में हीटवेव का असर बना रहेगा। विभाग ने राज्य के अधिकांश जिलों के लिए येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कुछ जिलों में 50-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है।
Temperature Forecast For 11 Cities: आज आपके शहर में कितना रहेगा तापमान?
| शहर | अधिकतम तापमान | न्यूनतम तापमान |
|---|---|---|
| Delhi (दिल्ली) | 40°C | 32°C |
| Ranchi (रांची) | 33°C | 25°C |
| Chennai (चेन्नई) | 36°C | 28°C |
| Shimla (शिमला) | 28°C | 21°C |
| Jaipur (जयपुर) | 38°C | 29°C |
| Mumbai (मुंबई) | 31°C | 28°C |
| Patna (पटना) | 38°C | 29°C |
| Nainital (नैनीताल) | 29°C | 22°C |
| Kolkata (कोलकाता) | 36°C | 29°C |
| Bhopal (भोपाल) | 33°C | 26°C |
| Lucknow (लखनऊ) | 41°C | 32°C |


Download Android App
Download iOS App




