हरे निशान में खुला भारतीय शेयर बाजार, सेंसेक्स में 250 अंको का उछाल

Stock Market Today 30 June 2026

Stock Market Today 30 June 2026: बदलते वैश्विक संकेतों के आज मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार बढ़त के साथ हरे निशान में खुला। कल सेंसेक्स 372 अंको की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा था और आज 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 277.14 अंकों, 0.36 प्रतिशत की बढ़त के साथ 77005.51 पर खुला, तो वहीं एनएसई निफ्टी 50 85.79 अंक, 0.35 प्रतिशत उछलकर 24,032.05 के स्तर पर खुला।

भारतीय शेयर बाजार की आज हरे निशान में शुरूआत के बाद सेंसेक्स 134.69 अंक, 0.18 प्रतिशत गिरकर 76,593.68 पर कारोबार करता नजर आया, वहीं निफ्टी 75.45 फिसलकर 23,870.80 पर ट्रेड करता दिखाई दिया।

Nifty IT में भारी गिरावट

Stock Market Today
Stock Market Today

सेक्टरवार देखें तो, निफ्टी IT में करीब 2 प्रतिशत की गिरावट आई और यह सबसे खराब प्रदर्शन करने वाला Index बन गया। साथ ही, निफ्टी ऑटो और निफ्टी मेटल भी गिरावट के दौर में शामिल रहा। वहीं, निफ्टी केमिकल, निफ्टी रियल्टी और निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स बेहतर प्रदर्शन करता नजर आया।

टाइटन के शेयरों में भारी बढ़त

Titan Share Today
Titan Share Today

निफ्टी में मारुति सुजुकी, एक्सिस बैंक, भारती एयरटेल, नेस्ले इंडिया, अदाणी एंटरप्राइजेज, पावरग्रिड, इंडिगो और टाइटन के शेयरों में भारी बढ़त देखने को मिली, वहीं Eicher Motors टाटा कंज्यूमर, हिंडाल्को, इंफोसिस, टीसीएस, डॉ रेड्डीज लैब्स और विप्रो के शेयर सबसे ज्यादा नुकसान उठाने वाले शेयरों में शामिल रहे।

भारतीय शेयर बाजार पर एक्सपर्ट की राय

एक्सपर्ट के मुताबिक, निफ्टी के लिए 24,100 से 24,200 का स्तर फिलहाल सबसे महत्वपूर्ण रेजिस्टेंस जोन बना हुआ है। INDEX इस स्तर के ऊपर मजबूती से टिकने में सफल रहता है तो तेजी का नया दौर शुरू हो सकता है और निफ्टी 24,500 से 24,600 के स्तर तक पहुंच सकता है। दूसरी ओर, 23,800 का स्तर मजबूत सपोर्ट के रूप में बना हुआ है। यह स्तर टूटता है तो बाजार में नई बिकवाली देखने को मिल सकती है और गिरावट और गहरी हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।