आज मंगलवार सुबह-सुबह उत्तर प्रदेश के मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर एक बड़ा सड़क हादसा हुआ। लखनऊ से नोएडा जा रही एक प्राइवेट वोल्वो बस एक ट्रेलर ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आस-पास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस और बचाव दलों को हादसे की सूचना दी। पुलिस और एम्बुलेंस तुरंत मौके पर पहुंचकर बस के अंदर दबे यात्रियों को बाहर निकालने का काम शुरू किया। इस हादसे के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और मौके पर काफी लोग इकठ्ठा हो गए। कुछ समय के लिए सड़क भी जाम रहा।
चलते ट्रक में घुसी वोल्वो!

बता दें कि इस दुर्घटना में 4 यात्रियों की मौके पर ही जान चली गई। वहीं 25 अन्य लोग घायल हो गए, जिनमें से कुछ की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को पास के अस्पतालों में बेहतर इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शवों को अपने कब्जे में ले लिया है और उन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के बाद कुछ समय के लिए एक्सप्रेसवे जाम रहा, लेकिन क्षतिग्रस्त गाड़ियों को हटाने के बाद हालात सामान्य हो गए।
पुलिस ने हादसे को लेकर क्या कहा?

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बस आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे होते हुए लखनऊ से नोएडा जा रही थी। मथुरा इलाके में पहुंचने पर, यह अपने आगे चल रहे ट्रेलर ट्रक के पिछले हिस्से से टकरा गई। हादसे की वजह की अभी जांच चल रही है। पुलिस ड्राइवर से इस घटना को लेकर पूछताछ कर रही है और घटनास्थल से सबूत इकट्ठा कर रही है। अधिकारियों ने घटना को लेकर बताया है कि हादसे की सही वजह का पता जांच पूरी होने के बाद ही लग पाएगा। इस बीच, घायलों के इलाज और मृतकों की पहचान जारी है।
ये भी पढ़ें: India News Today Live: यमुना एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा, नोएडा जा रही बस ट्रक में घुसी, 5 की मौत 25 घायल


Download Android App
Download iOS App




