अमेरिका-ईरान में सीजफायर, शेयर बाजार में लौटी रौनक, सेंसेक्स और निफ्टी में 3 प्रतिशत का भारी उछाल

Summary :

Stock Market Today 8 Apr: अमेरिका और ईरान के बीच युद्धविराम समझौते के चलते हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार जबरदस्त तेजी के साथ हरे निशान में खुला। इस दौरान निफ्टी50 और सेंसेक्स में 3 प्रतिशत से ज्यादा की उछाल दर्ज की गई।  सेंसेक्स 2674.05 अंक या 3.58 प्रतिशत बढ़कर 77,290.63 पर खुला, तो वहीं निफ्टी 50 ने दिन की शुरुआत 731.50 अंक या 3.2 प्रतिशत उछलकर 23,855.15 पर की। खबर लिखे जाने तक (सुबह 9.32 बजे के करीब) सेंसेक्स 3.56 प्रतिशत यानी 2658.73 अंकों की बढ़त के साथ 77,275.31 पर ट्रेड कर रहा था, जबकि निफ्टी50 3.34…

Stock Market Today 8 Apr: अमेरिका और ईरान के बीच युद्धविराम समझौते के चलते हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार जबरदस्त तेजी के साथ हरे निशान में खुला। इस दौरान निफ्टी50 और सेंसेक्स में 3 प्रतिशत से ज्यादा की उछाल दर्ज की गई।  सेंसेक्स 2674.05 अंक या 3.58 प्रतिशत बढ़कर 77,290.63 पर खुला, तो वहीं निफ्टी 50 ने दिन की शुरुआत 731.50 अंक या 3.2 प्रतिशत उछलकर 23,855.15 पर की। खबर लिखे जाने तक (सुबह 9.32 बजे के करीब) सेंसेक्स 3.56 प्रतिशत यानी 2658.73 अंकों की बढ़त के साथ 77,275.31 पर ट्रेड कर रहा था, जबकि निफ्टी50 3.34 प्रतिशत यानी 772.95 अंकों की तेजी के साथ 23,896.60 पर कारोबार कर रहा था।

Stock Market Today 8 Apr: सभी शेयरों में बढ़त दर्ज

Stock Market Today 8 Apr
Stock Market Today 8 Apr

शुरुआती कारोबार में सभी क्षेत्रों में तेजी देखने को मिली और सभी शेयरों में बढ़त दर्ज की गई। क्षेत्रवार देखें तो रियल एस्टेट, ऑटो, बैंकिंग और फार्मा कंपनियों के शेयरों में 6 प्रतिशत तक की बढ़त देखी गई। व्यापक बाजार में निफ्टी मिडकैप इंडेक्स में 3.25 प्रतिशत और निफ्टी स्मॉलकैप इंडेक्स में 3.22 प्रतिशत की तेजी दर्जी की गई। इसके साथ ही लार्जकैप सूचकांकों में भी बढ़त देखी गई। वहीं, इंडिया वीआईएक्स में 19 प्रतिशत की गिरावट आई।

Top Losers And Gainers Share Today

निफ्टी50 पैक में इंडिगो, एलएंडटी, श्रीराम फाइनेंस, अदाणी पोर्ट्स, टीएमपीवी, एमएंडएम, अदाणी इंटरप्राइजेज, बजाज फाइनेंस और मारुति सुजुकी के शेयरों में सबसे ज्यादा बढ़त दर्ज की गई और ये टॉप गेनर्स में शामिल रहे। इसके विपरीत कोल इंडिया, ओएनजीसी, टेक महिंद्रा, विप्रो, सन फार्मा और हिंडाल्को के शेयरों में गिरावट देखने को मिली। बाजार में यह तेजी ईरान द्वारा होर्मुज जलडमरूमध्य खोलने की स्थिति में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा दो सप्ताह के युद्धविराम की घोषणा के बाद आई है।

Expert On Stock Market

Stock Market Today 8 Apr
Stock Market Today 8 Apr

विश्लेषकों के अनुसार, मौजूदा भू-राजनीतिक चिंताओं और विदेशी पूंजी के लगातार निकासी के बीच अस्थिरता बने रहने की संभावना है। विश्लेषकों ने कहा कि व्यापारियों को जोखिम प्रबंधन पर सख्ती बरतते हुए, गिरावट आने पर खरीदारी करने या विशिष्ट स्टॉक के शेयरों पर ध्यान केंद्रित करने की सलाह दी जाती है। आईटी, बैंकिंग और तेल से जुड़े प्रमुख क्षेत्रों पर नजर रखने की जरूरत है, क्योंकि निकट भविष्य में अस्थिरता और वैश्विक संकेत बाजार की दिशा तय कर सकते हैं।

ALSO READ:  लाल निशान में खुला भारतीय शेयर बाजार, Sensex 400 अंक टूटा, इस सेक्टर में मचा कोहराम

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।