Stock Market Today 8 May: अमेरिका और ईरान में तनाव बढ़ने के बाद भारतीय शेयर बाजार गिरावट के साथ लाल निशान में खुला है। आज सेंसेक्स 212.58 अंक,0.27 प्रतिशत की गिरावट के साथ 77,631.94 और निफ्टी 93 अंक, 0.38 प्रतिशत की गिरावट के साथ 24,233.65 पर था। खबर लिखते समय तक शेयर बाजार में अधिक गिरावट दर्ज की गई थी और Sensex 480 अंक तक टूट गया था।
बाजार में चौतरफा गिरावट
शुरुआती कारोबार में बाजार में चौतरफा गिरावट देखी गई। ऑटो और बैंकिंग शेयर में गिरावट दर्ज की गई और सूचकांकों में निफ्टी ऑटो, निफ्टी प्राइवेट बैंक, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज, निफ्टी ऑयलएंडगैस, निफ्टी सर्विसेज, निफ्टी पीएसयू बैंक, निफ्टी कंजप्शन, निफ्टी पीएसई और निफ्टी कमोडिटीज लाल निशान में थे। वहीं निफ्टी इंडिया डिफेंस, निफ्टी फार्मा और निफ्टी आईटी हरे निशान में थे।
मिडकैप और स्मॉलकैप में मिलाजुला कारोबार हो रहा है। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 76 अंक या 0.12 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 61,926.35 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 8 अंक की हल्की तेजी के साथ 18,701 पर था।
टाटा स्टील में गिरावट
सेंसेक्स पैक में टेक महिंद्रा, एशियन पेंट्स, इन्फोसिस, एचसीएल टेक, अदाणी पोर्ट्स, टाइटन, भारती एयरटेल, सम फार्मा, इंडिगो और टीसीएस गेनर्स थे। एक्सिस बैंक, एमएंडएम, एचडीएफसी बैंक, इटरनल, बजाज फाइनेंस, मारुति सुजुकी, अल्ट्राटेक सीमेंट, एनटीपीसी और टाटा स्टील लूजर्स थे।
एशियाई बाजारों में गिरावट
अमेरिका-ईरान में तनाव के कारण ज्यादातर एशियाई बाजारों में गिरावट देखी जा रही है। टोक्यो, शंघाई, हांगकांग, जकार्ता और सोल लाल निशान में थे। केवल बैंकॉक हरे निशान में था। अमेरिकी शेयर बाजार भी गुरुवार को गिरावट के साथ बंद हुए। इस दौरान सूचकांक डाओ जोन्स में 0.63 प्रतिशत और टेक्नोलॉजी इंडेक्स नैस्डैक में 0.13 प्रतिशत की कमजोरी देखी गई।
ALSO READ: भारतीय शेयर बाजार में लौटी रौनक, मिडकैप और स्मॉलकैप में तेजी, Sensex में 100 अंको का उछाल


Download Android App
Download iOS App




