गन पॉइंट पर 4 लाख लूट, पुलिस ने तीन जिलों में छापेमारी कर 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार

Summary :

Adarsh Nagar Gun Point Robbery: नॉर्थ-वेस्ट डिस्ट्रिक्ट की आदर्श नगर थाना पुलिस ने दिनदहाड़े हुई चार लाख रुपये की सनसनीखेज लूट की गुत्थी सुलझाते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने उत्तर प्रदेश के गोंडा, बहराइच और बुलंदशहर में ताबड़तोड़ छापेमारी की। पकड़े गए आरोपियों की पहचान रवि शंकर पांडे, हर्ष मिश्रा, संदीप कुमार शुक्ला और अरमान खान के रूप में हुई है। डीसीपी आकांक्षा यादव ने बताया कि आरोपियों को एसीपी योगेंद्र खोखर की देखरेख में एसएचओ राजेश कुमार के नेतृत्व में एसआई हिमांशु, हेड कांस्टेबल अवनीश और लीला राम की टीम…

Adarsh Nagar Gun Point Robbery: नॉर्थ-वेस्ट डिस्ट्रिक्ट की आदर्श नगर थाना पुलिस ने दिनदहाड़े हुई चार लाख रुपये की सनसनीखेज लूट की गुत्थी सुलझाते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने उत्तर प्रदेश के गोंडा, बहराइच और बुलंदशहर में ताबड़तोड़ छापेमारी की। पकड़े गए आरोपियों की पहचान रवि शंकर पांडे, हर्ष मिश्रा, संदीप कुमार शुक्ला और अरमान खान के रूप में हुई है। डीसीपी आकांक्षा यादव ने बताया कि आरोपियों को एसीपी योगेंद्र खोखर की देखरेख में एसएचओ राजेश कुमार के नेतृत्व में एसआई हिमांशु, हेड कांस्टेबल अवनीश और लीला राम की टीम ने पकड़ा है।

100 सीसीटीवी कैमरों की मदद से सुलझी लूट की गुत्थी

पुलिस के अनुसार, आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल, चार मोबाइल फोन, 88 हजार रुपये नकद, वारदात के दौरान पहनी गई टी-शर्ट और लूटी गई रकम से खरीदी गई स्विफ्ट टूर कार बरामद की गई है। साथ ही एक आरोपी के बैंक खाते में मौजूद 25 हजार रुपये भी फ्रीज कराए गए हैं। पुलिस के अनुसार 28 अप्रैल को सतीश कुमार नामक व्यक्ति चार लाख रुपये एक्सिस बैंक में जमा कराने जा रहा था। आजादपुर मंडी गेट के पास मेट्रो पिलर नंबर-76 के सामने तीन बदमाशों ने उसे घेर लिया। एक आरोपी ने गर्दन पकड़कर नीचे झुकाया, दूसरे ने चाकू दिखाकर धमकाया और तीसरे ने नकदी से भरा बैग छीन लिया। इसके बाद आरोपी बाइक पर फरार हो गए। पुलिस ने 100 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज खंगाले।

लूटी गई रकम से खरीदी कार और नकदी बरामद

जांच के दौरान बाइक में पेट्रोल भरवाने के लिए किए गए यूपीआई भुगतान से अहम सुराग मिला। तकनीकी निगरानी और लगातार पीछा करते हुए पुलिस ने पहले रवि शंकर पांडे को गोंडा से दबोचा। उसकी निशानदेही पर बहराइच से हर्ष मिश्रा और बाद में अन्य दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। लगातार बारिश और ठिकाने बदलने के बावजूद पुलिस टीम ने करीब 1000 किलोमीटर तक पीछा कर पूरे गिरोह को दबोच लिया।

Khushi Srivastava

खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।