Deputy CM Arun Sao Roads Deadline: सड़कों की गुणवत्ता और समय-सीमा पर सख्त हुए डिप्टी CM अरुण साव

Summary :

Deputy CM Arun Sao Roads Deadline: अरुण साव ने लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंताओं की बैठक लेकर सड़कों एवं पुल-पुलियों के निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। नवा रायपुर स्थित विश्राम भवन में आयोजित बैठक में उन्होंने अधिकारियों को प्रशासकीय स्वीकृति मिलने के बाद तकनीकी स्वीकृति और टेंडर प्रक्रिया तेजी से पूरी कर तत्काल कार्य शुरू करने के निर्देश दिए। उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कहा कि सभी मुख्य अभियंता कार्यालय कॉर्पोरेट दफ्तरों की तरह पूरी क्षमता और दक्षता से कार्य करें। उन्होंने विभाग की कार्य संस्कृति में बदलाव लाने पर जोर देते हुए फील्ड से लेकर कार्यालय…

Deputy CM Arun Sao Roads Deadline: अरुण साव ने लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंताओं की बैठक लेकर सड़कों एवं पुल-पुलियों के निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। नवा रायपुर स्थित विश्राम भवन में आयोजित बैठक में उन्होंने अधिकारियों को प्रशासकीय स्वीकृति मिलने के बाद तकनीकी स्वीकृति और टेंडर प्रक्रिया तेजी से पूरी कर तत्काल कार्य शुरू करने के निर्देश दिए। उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कहा कि सभी मुख्य अभियंता कार्यालय कॉर्पोरेट दफ्तरों की तरह पूरी क्षमता और दक्षता से कार्य करें। उन्होंने विभाग की कार्य संस्कृति में बदलाव लाने पर जोर देते हुए फील्ड से लेकर कार्यालय तक तेज गति और जवाबदेही के साथ काम करने के निर्देश दिए।

सड़कों की नियमित मॉनिटरिंग

Deputy CM Arun Sao Roads Deadline
Deputy CM Arun Sao Roads Deadline

बैठक में उन्होंने परफॉर्मेंस गारंटी वाली सड़कों की नियमित मॉनिटरिंग करने और सड़क खराब होने पर संबंधित ठेकेदारों से तुरंत मरम्मत कराने को कहा। उन्होंने स्पष्ट किया कि ऐसी सड़कों की स्थिति खराब पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों पर भी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने नागरिकों की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए खराब सड़कों की तत्काल मरम्मत सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

श्री साव ने राष्ट्रीय राजमार्ग संभाग के मुख्य अभियंता को भारत सरकार के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर स्वीकृतियों और कार्यों में तेजी लाने को कहा। साथ ही सभी मुख्य अभियंताओं को प्राथमिकता वाले कार्यों की स्वयं निगरानी करने और हर सप्ताह फील्ड में जाकर निर्माण कार्यों का निरीक्षण करने के निर्देश दिए।

भू-अर्जन की प्रक्रिया तेज

Deputy CM Arun Sao Roads Deadline
Deputy CM Arun Sao Roads Deadline

उन्होंने नई सड़कों के निर्माण और चौड़ीकरण के लिए कलेक्टरों के साथ समन्वय कर भू-अर्जन की प्रक्रिया तेज करने को कहा। साथ ही ब्लैक स्पॉट्स खत्म करने और सड़क व पुल निर्माण के दौरान सड़क सुरक्षा के सभी मानकों का गंभीरता से पालन सुनिश्चित करने पर जोर दिया। उप मुख्यमंत्री ने निर्माण कार्यों और निर्माण सामग्री की गुणवत्ता बनाए रखते हुए तय समय-सीमा में काम पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि लंबे समय तक लंबित रहने वाले कार्य विभाग की छवि खराब करते हैं, इसलिए हर हाल में समय पर निर्माण कार्य पूर्ण किए जाएं।

बैठक में लोक निर्माण विभाग के प्रमुख अभियंता श्री वी.के. भतपहरी, अपर सचिव श्री एस.एन. श्रीवास्तव, सभी परिक्षेत्रों के मुख्य अभियंता तथा सेतु एवं राष्ट्रीय राजमार्ग संभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

ALSO READ: पश्चिम बंगाल की हिंसा से लेकर सुशासन तिहार तक, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कई मुद्दों पर रखी बेबाक राय

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।