Stock Market Today 8 October 2026: शेयर बाजार धड़ाम, सेंसेक्स 490 अंक और निफ्टी 150 अंक टूटा, जानें क्यों आई गिरावट

Summary :

भारतीय शेयर बाजार में आज भी गिरावट के साथ कारोबार हो रहा है। सेंसेक्स में 492 अंकों, 0.67 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई और 72,175.95 का दिन का निम्नतम स्तर छुआ। वहीं निफ्टी 50 ने 22,445.70 का इंट्रा-डे लो छुआ और 153.35 अंकों, 0.67 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। शेयर बाजार लगातार दबाव में कारोबार कर रहा है और बांड यील्ड में तेजी के बाद वैश्विक शेयर बाजारों में गिरावट के चलते भारतीय शेयर बाजार लगातार दूसरे सत्र में दबाव में नजर आया। निफ्टी फार्मा का सबसे बेहतर प्रदर्शन सेक्टोरल प्रदर्शन में निफ्टी आईटी, निफ्टी मिडस्मॉल हेल्थकेयर और…

भारतीय शेयर बाजार में आज भी गिरावट के साथ कारोबार हो रहा है। सेंसेक्स में 492 अंकों, 0.67 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई और 72,175.95 का दिन का निम्नतम स्तर छुआ। वहीं निफ्टी 50 ने 22,445.70 का इंट्रा-डे लो छुआ और 153.35 अंकों, 0.67 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। शेयर बाजार लगातार दबाव में कारोबार कर रहा है और बांड यील्ड में तेजी के बाद वैश्विक शेयर बाजारों में गिरावट के चलते भारतीय शेयर बाजार लगातार दूसरे सत्र में दबाव में नजर आया।

निफ्टी फार्मा का सबसे बेहतर प्रदर्शन

सेक्टोरल प्रदर्शन में निफ्टी आईटी, निफ्टी मिडस्मॉल हेल्थकेयर और निफ्टी फार्मा सबसे बेहतर प्रदर्शन करने वाले सूचकांक रहे। इनमें 0.59 प्रतिशत तक की बढ़त दर्ज की गई। मेटल, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और केमिकल्स सेक्टरों में भी हल्की मजबूती देखने को मिली। दूसरी तरफ निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज (एक्स-बैंक) और निफ्टी एफएमसीजी इंडेक्स दबाव में रहे और इनमें 0.38 प्रतिशत तक की गिरावट दर्ज की गई। ऑटो शेयरों में भी कमजोरी का माहौल बना रहा।

फार्मास्यूटिकल्स पर बढ़ेगा निवेशकों का झुकाव!

बाजार जानकारों के अनुसार आरबीआई द्वारा अपनाए गए ‘कैलिब्रेटेड टाइटनिंग’ रुख और रेपो रेट में 25 आधार अंकों की बढ़ोतरी के बाद इक्विटी बाजार के वैल्यूएशन पर दबाव बढ़ सकता है। ऊंची ब्याज दरों के कारण फिक्स्ड इनकम निवेश अधिक बेहतर बन सकते हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि ऐसी परिस्थितियों में निवेशकों का झुकाव फार्मास्यूटिकल्स जैसे उन क्षेत्रों की ओर बढ़ सकता है, जिन पर ब्याज दरों का प्रभाव कम होता है।

भू-राजनीतिक तनावों ने बाजारों को प्रभावित किया

वैश्विक स्तर पर भी निवेशक सतर्क है और अधिक अमेरिकी बॉन्ड यील्ड, कच्चे तेल की कीमतों में उछाल और वैश्विक भू-राजनीतिक तनावों ने बाजारों को प्रभावित किया है। एशियाई बाजारों में भी मिला-जुला हुआ देखने को मिला है।

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।