Stock Market Today 8 September 2026: भारतीय शेयर बाजार क्रैश, 400 अंक टूटा Sensex, जानें गिरावट के कारण

Summary :

बाजार में अब लगातार पांचवें हफ्ते से धीरे-धीरे लेकिन लगातार गिरावट देखी जा रही है। कच्चे तेल की ऊंची कीमतें, आईटी शेयरों में बिकवाली, इस महीने फेड द्वारा ब्याज दरें बढ़ाने की आशंका

भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत आज भी गिरावट के साथ लाल निशान में हुई। सुबह 9:20 पर सेंसेक्स 332 अंक, 0.44 प्रतिशत की गिरावट के साथ 75,800 और निफ्टी 86 अंक, 0.36 प्रतिशत की गिरावट के साथ 23,692 पर था। शुरुआती कारोबार में बाजार में दबाव रियल्टी और आईटी शेयरों में देखा जा रहा था। सुबह 11 बजे तक सेंसेक्स लगभग 413 अंको की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा था और निफ्टी भी लगभग 110 अंको की गिराव के साथ कारोबार कर रहा है।

निफ्टी आईटी टॉप गेनर्स

सूचकांकों में निफ्टी रियल्टी और निफ्टी आईटी टॉप गेनर्स थे। इसके अलावा निफ्टी सर्विसेज, निफ्टी ऑटो, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज, निफ्टी इन्फ्रा, निफ्टी प्राइवेट बैंक, निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, निफ्टी कंजप्शन, निफ्टी ऑयल एंड गैस और निफ्टी पीएसयू बैंक भी लाल निशान में थे। दूसरी तरफ निफ्टी इंडिया डिफेंस, निफ्टी मेटल, निफ्टी पीएसई और निफ्टी इंडिया मैन्युफैक्चरिंग हरे निशान में थे।

मिडकैप और स्मॉलकैप में गिरावट

लार्जकैप के साथ मिडकैप और स्मॉलकैप में भी गिरावट देखी गई। निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 31 अंक या 0.16 प्रतिशत की गिरावट के साथ 20,067 और निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 98 अंक या 0.16 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 62,688 पर था।

सेंसेक्स में टॉप गेनर्स और लूजर्स शेयर

सेंसेक्स पैक में ट्रेंट, एमएंडएम, सन फार्मा, TCS, एक्सिस बैंक, ICICI Bank, भारती एयरटेल, टेक महिंद्रा, मारुति सुजुकी,HCL Tech, अल्ट्राटेक सीमेंट, एशियन पेंट्स, पावर ग्रिड, बजाज फाइनेंस, HDFC  बैंक, इन्फोसिस, L&T और SBI लूजर्स थे। BEL, Eicher Motors, अदाणी पोर्ट्स और बजाज फिनसर्व गेनर्स थे।

बाजार में गिरावट का कारण

जानकारों ने कहा कि बाजार में अब लगातार पांचवें हफ्ते से धीरे-धीरे लेकिन लगातार गिरावट देखी जा रही है। कच्चे तेल की ऊंची कीमतें, आईटी शेयरों में बिकवाली, इस महीने फेड द्वारा ब्याज दरें बढ़ाने की आशंका और तेजी से बढ़ते आईपीओ बाजार ने धीमी गिरावट में योगदान दिया है।

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।