बंबई शेयर बाजार के प्रमुख सेंसेक्स सूचकांक में मंगलवार को शुरुआती कारोबार के दौरान करीब 500 अंकों की तेजी देखने को मिली। कारोबारियों के मुताबिक वैश्विक निवेशकों ने इस अनुमान पर दांव लगाया कि पश्चिम एशिया में तनाव अब और नहीं बढ़ेगा।
मजबूत संकेतों के चलते 30 शेयरों पर आधारित बीएसई सूचकांक में 512 अंकों की तेजी के साथ 41,189 पर पहुंच गया, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी सूचकांक 143.4 अंकों की तेजी के साथ 12,136 पर था। सेंसेक्स में सबसे अधिक तेजी एचडीएफसी बैंक में देखने के मिली।
इसके अलावा इंडसइंड बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, टाटा स्टील, एसबीआई और एक्सिस बैंक में भी हरे निशान में कारोबार हो रहा है। दूसरी ओर टेक महिंद्रा, टीसीएस, इंफोसिस और एचसीएल टेक में गिरावट देखने को मिली। पिछले सत्र में सोमवार को सेंसेक्स में 787.98 अंकों की गिरावट और निफ्टी में 233.60 अंकों की गिरावट देखने को मिली थी।


Download Android App
Download iOS App



