नए साल में लगातार छठे दिन पेट्रोल और डीजल के दाम में बढ़ोतरी का सिलसिला जारी रहा। तेल विपणन कंपनियों ने मंगलवार को दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल के दाम में पांच पैसे प्रति लीटर की वृद्धि की। वहीं, डीजल के दाम में दिल्ली, कोलकता और चेन्नई में 11 पैसे जबकि मुंबई में 12 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है।
इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली, कोलकता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल का दाम बढ़कर क्रमश: 75.74 रुपये, 78.33 रुपये, 81.33 रुपये और 78.69 रुपये प्रति लीटर हो गया है। वहीं, चारों महानगरों में डीजल की कीमत बढ़कर क्रमश: 68.79 रुपये, 71.15 रुपये, 72.14 रुपये और 72.69 रुपये प्रति लीटर हो गई है।


Download Android App
Download iOS App



