बोतलबंद पानी के मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट जाएगी सरकार

Summary :

NULL

नई दिल्ली: होटलों तथा रेस्त्रांओं में बोतलबंद पानी की कीमत के मुद्दे पर उच्चतम न्यायालय के फैसले के खिलाफ केंद्र सरकार समीक्षा याचिका दाखिल करेगी। केंद्रीय खाद्य एवं उपभोक्ता मामलों के मंत्री रामविलास पासवान ने बताया कि सरकार होटलों, रेस्त्राओं और मॉल आदि में बिकने वाले बोतलबंद पानी का मूल्य अधिकतम कीमत से अधिक वसूले जाने के मुद्दे पर उच्चतम न्यायालय के फैसले की समीक्षा कराना चाहती है।

इसके लिए सरकार न्यायालय में समीक्षा याचिका दायर करेगी। उच्चतम न्यायालय ने होटलों, रेस्त्रांओं और मॉल आदि में बोतल बंद पानी कीमत अधिकतम खुदरा मूल्य से अधिक वसूलने की अनुमति दी है। श्री पासवान ने कहा कि होटल, रेस्त्रां और मॉल गैर व्यवसायिक गतिविधियों में नहीं आते हैं। इसलिए अधिकतम खुदरा मूल्य से ज्यादा कीमत वसूलने पर उनके खिलाफ नापतौल कानून के तहत कार्रवाई होगी।

अन्य विशेष खबरों के लिए पढ़िये पंजाब केसरी की अन्य रिपोर्ट।

Desk Team