देश के शेयर बाजार की शुरूआत गुरुवार को कमजोरी के साथ हुई। सेंसेक्स 150 अंक फिसला, लेकिन जल्द ही रिकवरी आ गई और निफ्टी में भी गिरावट आई, लेकिन बाद में दोनों सूचकांकों में हरे निशान के साथ कारोबार चल रहा था। हालांकि वैश्विक संकेत भी कमजोर रहने के चलते शेयर बाजार में कारोबारी रुझान कमजोर बना हुआ था।
सेंसेक्स सुबह 9.22 बजे बीते सत्र से 7.33 अंकों की बढ़त के साथ 51,316.72 पर कारोबार कर रहा था जबकि निफ्टी 8.75 अंकों की बढ़त के साथ 15,115.25 पर बना हुआ था। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स बीते सत्र से 143.55 अंकों की कमजोरी के साथ 51,165.84 पर खुला और 51,157.31 तक फिसला लेकिन जल्द ही संभलकर 51,331.48 पर आ गया।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी बीते सत्र से 33.25 अंकों की कमजोरी के साथ 15,073.25 पर खुला और 15,065.40 तक गिरा लेकिन जल्द ही संभलकर 15,122.40 पर आ गया। देश की 400 से ज्यादा कंपनियां गुरुवार को अपने तिमाही वित्तीय नतीजे जारी करने वाली हैं। जानकार बताते हैं कि निवेशकों की नजर इन पर भी होगी।


Download Android App
Download iOS App



