Swiggy Ai Integration: अगर आप ऑनलाइन फ़ूड या ग्रोसरी मंगवाने के लिए Swiggy प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करते हैं, तो आपको अब ऐप खोलने की जरूरत नहीं पड़ेगी। आप Ai की मदद से खाना आर्डर कर सकेंगे। बहुत जल्द ही उसेर्स यूजर्स को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) चैटबॉट्स जैसे ChatGPT, Gemini और Claude जैसे AI प्लेटफॉर्म के जरिए ऑर्डर देने, डाइनिंग रिजर्वेशन करने और डिलीवरी ट्रैक करने की सुविधा मिलेगी। Swiggy ने मॉडल कॉन्टेक्स्ट प्रोटोकॉल (MCP) को अपने सभी बिजनेस वर्टिकल्स में इंटीग्रेट करने की घोषणा की है।
Swiggy AI Chatbot Integration: AI चैटबॉट से आर्डर कर सकेंगे खाना

Swiggy के इस नए सिस्टम के साथ अब यूजर्स AI चैटबॉट से बातचीत करके खाना या ग्रॉसरी ऑर्डर कर सकेंगे। यूजर को बस यह बताना होगा कि उसे क्या चाहिए, बाकी काम AI खुद बातचीत के दौरान पूरा कर देगा। यह सुविधा सिर्फ फूड डिलीवरी तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि Instamart और Dineout जैसे Swiggy के दूसरे प्लेटफॉर्म्स पर भी लागू होगी। यानी अब किराना खरीदारी से लेकर रेस्टोरेंट बुकिंग तक सब कुछ AI के जरिए किया जा सकेगा।
क्या है ये नई टेक्नोलॉजी MCP?
इस नई सुविधा के लिए Swiggy ने Model Context Protocol (MCP) नाम की ओपन-सोर्स टेक्नोलॉजी के साथ साझेदारी की है। यह तकनीक AI को सीधे Swiggy के डेटा से जोड़ती है, जिससे AI असिस्टेंट रियल-टाइम में रेस्टोरेंट्स सर्च कर सकते हैं, कीमतों की तुलना कर सकते हैं, बेस्ट डील्स ढूंढ सकते हैं और यहां तक कि टेबल भी बुक कर सकते हैं। खास बात यह है कि Swiggy की क्विक कॉमर्स सर्विस Instamart इस तकनीक पर काम करने वाला दुनिया का पहला प्लेटफॉर्म बन गया है।
AI Food Delivery India: कैसे करें नए फीचर का इस्तेमाल?

Swiggy के इस नए फीचर को इस्तेमाल करना बेहद आसान है। इसके लिए यूजर्स को अपने पसंदीदा AI टूल की Settings में जाकर Connectors ऑप्शन चुनना होगा। इसके बाद Add Custom Connector पर क्लिक कर Swiggy MCP का URL (Food, Instamart या Dineout) जोड़ना होगा। एक बार कनेक्शन पूरा होते ही यूजर चैट करते-करते खाना ऑर्डर कर पाएंगे और शॉपिंग भी कर सकेंगे।
यह भी पढ़ें: ट्रंप के बयान से हिला डॉलर, एक ही दिन में 1.3% की भारी गिरावट, 4 साल में देखने को मिला सबसे निचला स्तर






















