Pilot Shambhavi Pathak Kon Hai: महाराष्ट्र के बारामती में हुए दर्दनाक विमान हादसे में उपमुख्यमंत्री अजित पवार समेत कुल पांच लोगों की मौत हो गई। इस दुर्घटना में सह-पायलट के तौर पर विमान उड़ा रहीं कैप्टन शांभवी पाठक भी शामिल थीं। यह विमान वीएसआर वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड का लियरजेट-45 (VT-SSK) था, जिसे कैप्टन सुमित कपूर और कैप्टन शांभवी पाठक संचालित कर रही थीं।
Pilot Shambhavi Pathak Kon Hai: कौन थीं कैप्टन शांभवी पाठक?
कैप्टन शांभवी पाठक पिछले चार वर्षों से वीएसआर वेंचर्स के साथ काम कर रही थीं। उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई वायुसेना बाल भारती स्कूल से पूरी की थी और 2018 में 12वीं पास की। इसके बाद उन्होंने मुंबई विश्वविद्यालय से विमानन से जुड़ी पढ़ाई शुरू की। शांभवी ने उड़ान प्रशिक्षण के लिए न्यूजीलैंड का रुख किया, जहां उन्होंने न्यूजीलैंड इंटरनेशनल कमर्शियल पायलट अकादमी से कठिन ट्रेनिंग ली। साल 2018 से 2019 के बीच उन्होंने वहां से कमर्शियल पायलट की ट्रेनिंग पूरी की।

Ajit Pawar Plane Crash: भारत और विदेश से मिले लाइसेंस
शांभवी पाठक को न्यूजीलैंड के नागरिक उड्डयन प्राधिकरण (CAA) से कमर्शियल पायलट लाइसेंस मिला। इसके साथ ही भारत में नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) से भी उन्हें वाणिज्यिक पायलट लाइसेंस जारी किया गया। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय नागरिक उड्डयन संगठन (ICAO) से अंग्रेजी भाषा प्रवीणता स्तर-6 भी हासिल किया था, जो पायलटों के लिए उच्चतम स्तर माना जाता है।
Pilot Shambhavi Pathak Death: उच्च शिक्षा और ट्रेनिंग
साल 2022 में शांभवी ने मुंबई विश्वविद्यालय से वैमानिकी, विमानन और अंतरिक्ष विज्ञान में स्नातक की डिग्री पूरी की। इसके बाद उन्होंने फ्रोजन एटीपीएल (एयरलाइन ट्रांसपोर्ट पायलट लाइसेंस) प्राप्त किया। इसके अलावा उन्होंने मध्य प्रदेश फ्लाइंग क्लब में उड़ान प्रशिक्षक के रूप में भी काम किया और वहां ट्रेनर रेटिंग हासिल की।

विमानन सुरक्षा में भी अनुभव
मार्च 2022 में शांभवी को स्पाइसजेट लिमिटेड से विमानन सुरक्षा से जुड़ा प्रमाण पत्र (AVSEC) मिला था। वहीं फरवरी 2022 में उन्होंने जॉर्डन एयरलाइन ट्रेनिंग एंड सिमुलेशन से ए320 जेट ओरिएंटेशन ट्रेनिंग भी पूरी की थी।
किस कंपनी का था हादसे का शिकार विमान?
दुर्घटनाग्रस्त विमान दिल्ली की निजी कंपनी वीएसआर वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड का था। इस कंपनी की स्थापना साल 2011 में हुई थी। यह कंपनी विमान किराए पर देने और विमानन से जुड़ी सलाहकार सेवाएं प्रदान करती है। वीएसआर वेंचर्स के मालिक कैप्टन विजय सिंह और कैप्टन रोहित सिंह हैं।

पहले भी हो चुकी है दुर्घटना
यह पहली बार नहीं है जब इस कंपनी का विमान हादसे का शिकार हुआ हो। इससे पहले 14 सितंबर 2023 को मुंबई एयरपोर्ट पर भी वीएसआर वेंचर्स का एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो चुका है।
एक उज्ज्वल करियर का दुखद अंत
कैप्टन शांभवी पाठक ने कम समय में विमानन क्षेत्र में मजबूत पहचान बनाई थी। देश और विदेश से ट्रेनिंग लेकर उन्होंने एक सफल पायलट के रूप में अपना करियर आगे बढ़ाया। लेकिन बारामती में हुए इस हादसे ने उनके सपनों और जीवन दोनों को खत्म कर दिया। यह दुर्घटना न सिर्फ पीड़ित परिवारों के लिए बल्कि पूरे विमानन क्षेत्र के लिए एक बड़ी क्षति है।
यह भी पढ़ें: इंजन फेल या मौसम बना वजह? आखिर कैसे दुर्घटनाग्रस्त हुआ डिप्टी CM अजित पवार का विमान? सामने आ रहे ये बड़े कारण


Download Android App
Download iOS App




