Karan Johar की कमाई के आगे बॉलीवुड सितारे भरते हैं पानी, जानें कितनी है डायरेक्टर की टोटल नेट वर्थ

Summary :

Karan Johar Net Worth: बॉलीवुड फिल्मों में लव ट्राएंगल और रोमांस का तड़का लगाने वाले डायरेक्टर करण जौहर बीते दिन सोशल मीडिया डिटॉक्स को लेकर चर्चाओं में थे. क्योंकि उन्होंने सोशल मीडिया से एक हफ्ते की दूरी बनाने का फैसला किया था. लेकिन वो ऐसा करने में कामयाब हो पाएंगे या नही ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा. Karan Johar Biography: पिता की विरासत संभाल रहे हैं करण जौहर हालांकि अगर करण जौहर के करियर की बात करें तो उन्होंने कई सुपरहिट फिल्में दी हैं. डायरेक्टर-प्रोड्यूसर को उनकी फिल्मों के अलावा भी कई चीजों के लिए जाना जाता है.…

Karan Johar Net Worth: बॉलीवुड फिल्मों में लव ट्राएंगल और रोमांस का तड़का लगाने वाले डायरेक्टर करण जौहर बीते दिन सोशल मीडिया डिटॉक्स को लेकर चर्चाओं में थे. क्योंकि उन्होंने सोशल मीडिया से एक हफ्ते की दूरी बनाने का फैसला किया था. लेकिन वो ऐसा करने में कामयाब हो पाएंगे या नही ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा.

Karan Johar Biography: पिता की विरासत संभाल रहे हैं करण जौहर

Karan Johar Net Worth
Karan Johar Net Worth (Source: Social Media)

हालांकि अगर करण जौहर के करियर की बात करें तो उन्होंने कई सुपरहिट फिल्में दी हैं. डायरेक्टर-प्रोड्यूसर को उनकी फिल्मों के अलावा भी कई चीजों के लिए जाना जाता है. जैसे कि वो बॉलीवुड की सबसे महंगी फिल्में बनाते हैं और कई बड़े स्टार्स को कौलेब करके एक साथ लाने के लिए भी वो मशहूर हैं.

करण जौहर के पिता यश जौहर भी एक बेहतरीन फिल्म निर्माता थे और अब उनके बेटे उनकी विरासत को संभालते हुए सफलता की राह पर निकल चुके हैं. नाम के साथ-साथ करण ने करोड़ों की संपत्ति भी कमाई है. इतना ही नहीं बॉलीवुड के सबसे अमीर फिल्म मेकर्स के नामों में भी उनका नाम शुमार है. ऐसे में आइए एक नजर डालते हैं उनके टोटल नेट वर्थ पर.

Karan Johar Lifestyle: कितनी है करण जौहर की नेटवर्थ

Karan Johar Net Worth
Karan Johar Net Worth (Source: Social Media)

करण जौहर की नेटवर्थ के बारे में बात करें तो ‘द फाइनेंशियल एक्सप्रेस’ की रिपोर्ट के मुताबिक, वह 1740 करोड़ की संपत्ति के मालिक है. वहीं उनकी ज्यादातार कमाई अपनी फिल्म प्रोडक्शन कंपनी धर्म प्रोडक्शन से होती है. इसके अलावा वो अन्य प्रोडक्शन हाउसेस में भी पैसे इन्वेस्ट करते हैं और कई शो भी होस्ट करते हैं. मुंबई के कार्टर रोड में उनका एक आलिशान बंगला भी है, जिसकी कीमत करोड़ो में है. साथ ही मालाबार हिल्स में भी उनका एक खूबसूरत घर है, जिसकी कीमत लगभग 20 करोड़ रूपए बताई जाती है.

Karan Johar Net Worth: लग्जरी कारों का है कलेक्शन

Karan Johar Net Worth
Karan Johar Net Worth (Source: Social Media)

करण जौहर के पास गाड़ियों की भी कमी नही है. उनके पास एक से बढ़कर एक लग्जरी कार्स हैं. आलीशान बंगले के साथ-साथ करण के पास बीएमडब्ल्यू 745, बीएमडब्ल्यू 760, मर्सिडीज एस क्लास जैसी कई कारों का कलेक्शन हैं, जिनकी कीमत करोड़ों में बताई जाती है.

Read More: Arijit Singh प्लेबैक छोड़ने के बाद भी करोड़ों के है मालिक, जानें कितनी है सिंगर की नेटवर्थ

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले पांच साल से पत्रकारिता के फील्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट और स्पोर्टस बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं।