नई दिल्ली : टाटा मोटर्स की वैश्विक स्तर पर कुल बिक्री दिसंबर 2018 में 13.9 प्रतिशत गिरकर 1,00,551 वाहन रह गयी। इसमें जगुआर लैंड रोवर (जेएलआर) की बिक्री भी शामिल है। टाटा मोटर्स ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी। एक साल पहले दिसंबर 2017 में टाटा मोटर्स की वैश्विक वाहन बिक्री 1,16,677 हुई थी।
कंपनी ने बयान में कहा कि टाटा की वैश्विक बाजार में यात्री वाहनों की बिक्री पिछले महीने यानी दिसंबर 2018 में 59,898 वाहन रही, जो कि एक साल पहले इसी महीने के मुकाबले 14 प्रतिशत कम रही। जेएलआर की बिक्री दिसंबर में 45,474 इकाई रही। इसमें जगुआर की कुल बिक्री 14,088 वाहन और लैंड रोवर की बिक्री 31,386 इकाई रही।
टाटा मोटर्स के वाणिज्यिक वाहन और टाटा देवू की वैश्विक बिक्री दिसंबर 2018 में 40,653 वाहन रही जो पिछले साल इसी अवधि से 14 प्रतिशत कम है।


Download Android App
Download iOS App



