मुंबई : छोटे कॉमर्शियल वाहनों (एससीवी) के सेगमेंट में खुद की अग्रणी भूमिका को सशक्त बनाते हुए भारत की सबसे बड़ी व्यावसायिक वाहन निर्माता टाटा मोटर्स ने आज नई पीढ़ी के कॉम्पैक्ट ट्रकों की सीरीज-टाटा इंट्रा लॉन्च की। व्यापक बाजार शोध और ग्राहकों से फीडबैक लेने के बाद टाटा इंट्रा को एससीवी इंडस्ट्री की हरदम बढ़ती जरूरतों व मांगों को पूरा करने के लिए निर्मित किया गया है।
टाटा मोटर्स के सीईओ और एमडी श्री गुंटर बट्सचेक इस लॉन्च के अवसर पर कहते हैं कि व्यावसायिक वाहन उद्योग में अग्रणी होने के नाते हम ग्राहकों की गहरी समझ पर आधारित वैश्विक उत्पादों को पेश करके व्यावसायिक वाहन बाज़ार को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर रहे हैं।
वर्तमान टर्न अराउंड के तहत हमने अपने कार्यों को सशक्त बनाया है। बिक्री को बढ़ाने के दबाव, नए प्रोडक्ट को लॉन्च करने और लागत में कमी लाने की निरंतर कोशिशों की बदौलत हम अपने सीवी बिजनेस परफॉर्मेंस को बेहतर बनाने में सक्षम हुए हैं।


Download Android App
Download iOS App



