सबको ही पता है कि दिल्ली प्रदूषण के मामले में टॉप 10 शहरों में आती है। प्रदूषण से बचने के लिए दिल्ली सरकार और केंद्र सरकार कई सारी कोशिश कर रहीं हैं जिसकी वजह से दिल्ली शहर में प्रदूषण कम हो जाए। केंद्र सरकार नए-नए अभियान निकालती रहती है जिसे कि प्रदूषण से बचा जा सके। इसी को देखते हुए देश की बड़ी वाहन कंपनी टाटा मोटर्स ने प्रदूषण से बचने के लिए एक ऐसी चीज बनाई है जो कि प्रदूषण को कम करेगी।
ऐसा पहली बार हो रहा है कि भारत में बायो मीथेन गैस से चलने वाली पहली बस बनी है और यह बस टाटा मोटर्स कंपनी ने बनाई है। कंपनी ने बायो मीथेन से चलने वाली बस के तीन मॉडल को पेश किया है। जिसमे पहला मॉडल टाटा LPO1613 शामिल है जोकि 5.7SGi, बीएस-4 IOBD-2 कंप्लाइंट बस है। फ़िलहाल ऐसी बसें पुणे नगर परिवहन निगम में पहले से ही चल रही है।
बायो मीथेन से चलने वाली पहली बस लॉन्च हुई
कंपनी ने ऑयल मिनिस्ट्री की तरफ से एक आयोजित ऊर्जा उत्सव में यह तीन मॉडलों की बसों को पेश किया था। लेकिन कंपनी ने इन तीनों बसों की कीमत के बारे में अभी कुछ नहीं बताया है। कंपनी के कमर्शिल वीकेल बिजनस हेड गिरीश वाघ ने बताया है कि बायो-सीएनजी बसें स्मार्ट शहरों को साफ रखने में बहुत बड़ा योगदान देगी। यह प्रदूषण जैसी परेशानियों से भी निजात दिलाईगी।
क्या होता है मीथेन गैस
बता दें कि मीथेन गैस को बायो गैस भी बोला जाता है। आपको बता दें कि यह गैस घरेलू खाद्य पदार्थों के कचरे से निकलता है। इस गैस को इस्तेमाल करने से किसी भी तरह से कोई प्रदूषण की परेशानी नहीं होती है। यह गैस वातावरण को भी नुकसान नहीं पहुंचाती है। कंपनी यह कहती है कि पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दाम को लेकर यह एक अहम कदम लिया गया है। वहीं पेट्रोल-डीजल से चलने वाले वाहनों के अपेक्षा में यह कम प्रदूषण करेंगे।


Download Android App
Download iOS App







