नयी दिल्ली : सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग मंत्री नितिन गडकरी ने कारोबार बढ़ाने के लिए प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल करने पर बल देते हुए कहा है कि इससे आयात घटाने तथा निर्यात बढ़ने में मदद मिलेगी। श्री गडकरी ने शुक्रवार को यहां भारतीय वाणिज्य एवं उद्योग महासंघ के 92 वें वार्षिक सम्मेलन- ‘भारत: रोडमेप टू ए पांच ट्रिलियन डालर इकोनॉमी’ को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय उद्योगों को कारोबार बढ़ने के लिए दुनिया की सबसे उन्नत प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल करना चाहिए। इससे आयात घटाने और निर्यात बढ़ने में मदद मिलेगी।
उन्होंने कहा कि भारत में ऐसी वस्तुओं का आयात हो रहा है जिनका घरेलू स्तर पर विनिर्माण हो सकता है। उन्होंने कहा कि वैश्विक निर्यात में भारत की हिस्सेदारी 2.6 प्रतिशत है जबकि चीन की हिस्सेदारी सर्वाधिक 17 प्रतिशत है। उन्होंने कहा कि चीन के कारोबार पर बना दबाव भारतीय कारोबारियों के लिए एक अवसर हो सकता है।


Download Android App
Download iOS App



