अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के चलते घरेलू बाजार में पेट्रोल और डीजल के दाम पिछले चार दिनों से लगातार घट रहे हैं। इस दौरान पेट्रोल 1.09 रुपये और डीजल 50 पैसे प्रति लीटर सस्ता हुआ है। तेल विपणन क्षेत्र की अग्रणी कंपनी इंडियन ऑयल के अनुसार रविवार को पेट्रोल और डीजल के दाम दिल्ली में क्रमश: 25 तथा 17 पैसे प्रति लीटर कम हुए।
राजधानी दिल्ली में रविवार को एक लीटर पेट्रोल की कीमत 81.74 रुपये और डीजल की कीमत 75.19 रुपये है। वाणिज्यिक नगरी मुंबई में दाम क्रमश: 87.21 रुपये और 78.82 रुपये प्रति लीटर है। कोलकाता में कीमतें क्रमश: 83.58 रुपये और 77.04 रुपये प्रति लीटर तो चेन्नई में क्रमश: 84.96 रुपये तथा 79.51 रुपये प्रति लीटर रह गयी हैं।


Download Android App
Download iOS App



