आज पेट्रोल और डीजल के दाम में नहीं हुआ कोई बदलाव, जानिए रेट

Summary :

तेल विपणन कंपनियों ने लगातार तीन दिनों की कटौती के बाद पेट्रोल के दाम में कोई परिवर्तन नहीं किया है जबकि डीजल की कीमत लगातार दो दिनों से स्थिर हैं।

 पेट्रोल और डीजल के दाम में बुधवार को कोई बदलाव नहीं हुआ। उधर, अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में भी नरमी बनी हुई थी। अमेरिका और चीन के बीच होने वाले पहले चरण के ट्रेड डील से तेल की वैश्विक मांग में कोई खास बढ़ोतरी की उम्मीद नहीं की जा रही है, इसलिए तेल की कीमतों में नरमी बनी हुई है। 
तेल विपणन कंपनियों ने लगातार तीन दिनों की कटौती के बाद पेट्रोल के दाम में कोई परिवर्तन नहीं किया है जबकि डीजल की कीमत लगातार दो दिनों से स्थिर हैं। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल का दाम बिना किसी बदलाव के क्रमश: 75.70 रुपये, 78.29 रुपये, 81.29 रुपये और 78.65 रुपये प्रति लीटर बना रहा। वहीं, चारो महानगरों में डीजल की कीमत भी क्रमश: 69.06 रुपये, 71.43 रुपये, 72.42 रुपये और 72.98 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर बनी हुई थी। 

Desk Team