इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बनाने वाली भारतीय कंपनी Okinawa अपना नया ई-स्कूटर ‘Praise’ लॉन्च किया है। जो कंपनी के दावे के मुताबिक भारत का सबसे तेज स्कूटर है। इसकी कीमत 59,889 रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) है। इसकी मैक्जिमम स्पीड 75 किलोमीटर प्रतिघंटे है। साथ ही कंपनी का ये भी दावा है कि ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 170-200 किलोमीटर की दूरी तय कर सकता है। Okinawa की ओर से भारत में ये दूसरा ई-स्कूटर पेश किया गया है।
इससे पहले इस साल जनवरी में कंपनी ने Okinawa Ridge को लॉन्च किया था। स्कूटर को 24 नवंबर से ही देशभर के सारे अधिकृत डीलरशिप से प्री-बुकिंग के उपलब्ध कराया गया था। प्री-बुकिंग की राशि 2000 रुपये रखी गई है। Praise में डिटैचबल बैटरी दी गई है, जिसे कहीं भी लेजाकर चार्ज किया जा सकता है। इस स्कूटर को पूरी तरह चार्ज होने में इसे 4 से 6 घंटे का वक्त लगता है। कंपनी का कहना है कि यह देश का सबसे तेज और सबसे ज्यादा रेंज वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर होगा। इसमें 1000 वॉट की इलेक्ट्रिक मोटर लगी है। इसकी टॉप स्पीड 75 किमी प्रति घंटा है।
नया ओकिनावा प्रेज 2500 वॉट का पावर आउटपुट देता है। इस स्टाइलिश स्कूटर को एक किलोमीटर चलाने का खर्च सिर्फ 10 पैसे है। साथ ही इसके दोनों वहील्स पर डिस्क ब्रेक भी दिया गया है। इस स्कूटर में ‘फाइंड माय स्कूटर’ लोकेशन ट्रैकर डिवाइस भी प्री-लोडेड है। Praise ई-स्कूटर टर्बो चार्जर के साथ भी उपलब्ध है। इस ई-स्कूटर को तीन स्पीड मॉडल्स इकोनॉमी, स्पोर्टी और टर्बो के साथ पेश किया गया है। इस ई-स्कूटर के अन्य फीचर्स की बात करें तो इसके साइड स्टैंड में सेंसर, मोबाइल चार्जिंग प्वाइंट और इन-बिल्ट सेफ्टी फीचर्स लगे हैं। स्कूटर के मेन स्टैंड में एंटी-थेफ्ट सेंसर लगा है जो स्कूटर को चोरी होने से बचाता है। इसमें LED टेललाइट और इंडिकेटर भी दिए गए हैं।
हमारी मुख्य खबरों के लिए यहां क्लिक करे


Download Android App
Download iOS App



