आज फिर घटे डीजल और पेट्रोल के दाम, जाने अपने राज्य का भाव !

Summary :

इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली, कोलकता, मुंबई और चेन्नई में डीजल के दाम घटकर क्रमश: 63.84 रुपये, 65.76 रुपये, 66.93 रुपये और 67.52 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं।

पेट्रोल और डीजल के दाम घटने का सिलसिला लगातार चौथे दिन रविवार को भी जारी रहा। तेल विपणन कंपनियों ने पेट्रोल के भाव में फिर से छह पैसे जबकि डीजल के भाव में नौ से दस पैसे प्रति लीटर की कटौती की है।
 इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली, कोलकता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल के दाम रविवार को घटकर क्रमश: 69.93 रुपये, 72.19 रुपये, 75.63 रुपये और 72.64 रुपये प्रति लीटर हो गए । डीजल के दाम भी चारों महानगरों में घटकर क्रमश: 63.84 रुपये, 65.76 रुपये, 66.93 रुपये और 67.52 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं। 
अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें पिछले एक पखवाड़े से सीमित दायरे में रही हैं। पिछले 15 दिनों में ब्रेंट क्रूड का वायदा 60 डॉलर से लेकर 63 डॉलर प्रति बैरल के आसपास रहा, जबकि उससे पिछले पखवाड़े में बेंट क्रूड का भाव 64 डॉलर से 73 डॉलर प्रति बैरल के बीच रहा। 
अंतर्राष्ट्रीय बाजार में पिछले दिनों कच्चे तेल के दाम में रही नरमी के कारण ही भारत में पेट्रोल और डीजल के भाव रोजाना घट रहे हैं। देश की राजधानी दिल्ली में 29 मई के बाद पेट्रोल 1.93 रुपये लीटर सस्ता हो गया है, जबकि डीजल के दाम में उपभोक्ताओं को 2.85 रुपये प्रति लीटर की राहत मिली है। 

Desk Team

पेट्रोल और डीजल के दाम में कटौती का सिलसिला जारी, जानिए आज का रेट !

Summary :

इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली, कोलकता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल के दाम घटकर क्रमश: 70.72 रुपये, 72.97 रुपये, 76.41 रुपये और 73.47 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं।

पेट्रोल एवं डीजल के दाम में कटौती का सिलसिला लगातार तीसरे दिन शनिवार को भी जारी रहा। तेल विपणन कंपनियों ने पेट्रोल के दाम में दिल्ली, मुंबई और कोलकाता में 22 पैसे जबकि चेन्नई में 23 पैसे प्रति लीटर की कटौती की है। वहीं, डीजल के भाव दिल्ली और कोलकाता में 25 पैसे जबकि मुंबई और चेन्नई दोनों महानगरों में 27 पैसे घट गए हैं। 
इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली, कोलकता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल के दाम घटकर क्रमश: 70.72 रुपये, 72.97 रुपये, 76.41 रुपये और 73.47 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं। डीजल के दाम भी चारों महानगरों में घटकर क्रमश: 64.65 रुपये, 66.57, 67.79 रुपये और 68.39 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं। 

Desk Team