अंतर्राष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड की कीमत 85 डॉलर प्रति बैरल के आसपास रहने के बाद भी आज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। घरेलू स्तर पर सरकारी तेल विपणन कंपनियों द्वारा बढ़ोतरी नहीं होने के बाद राजधानी दिल्ली में पेट्रोल और डीजल के दाम लगातार नौवें दिन भी स्थिर रहे।
केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क में क्रमश: पांच रुपये तथा 10 रुपए प्रति लीटर की कमी करने से देश में इसकी कीमतों में कमी आयी थी। इसके बाद उत्तर प्रदेश, कर्नाटक सहित देश के 22 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों ने इन दोनों उत्पादों पर मूल्य वर्धित कर (वैट) में कमी की है।
इससे संबंधित राज्यों में इन दोनों पेट्रोलियम उत्पाद की कीमतों में और कमी आयी है। इसका असर आज भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर बरकरार है। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड की कीमत 85 डॉलर प्रति बैरल के आसपास बरकरार है। घरेलू बाजार में शनिवार को नौवें दिन भी पेट्रोल और डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ।
राजधानी दिल्ली में देश की सबसे बड़ तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) के पंप पर पेट्रोल की कीमत 103.87 रुपये प्रति लीटर और डीजल का दाम 86.67 रुपये प्रति लीटर पर टिकी रही। पेट्रोल-डीजल के मूल्यों की रोजाना समीक्षा होती है और उसके आधार पर हर दिन सुबह 6:00 बजे से नई कीमतें लागू की जाती हैं।


Download Android App
Download iOS App



