शेयर बाजार में इन दिनों उतार-चढ़ाव का दौर का जारी है। प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स ने मंगलवार को शुरुआती कारोबार में 132 अंक की बढ़त दर्ज की, हालांकि उतार-चढ़ाव भरे माहौल में बाजार ने अपनी बढ़त गंवा दी।
इस दौरान 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 132.18 अंक बढ़कर 54,420.79 अंक पर पहुंच गया, जबकि व्यापक एनएसई निफ्टी 41.15 अंक बढ़कर 16,255.85 अंक पर था। हालांकि, दोनों प्रमुख सूचकांकों को बाद में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ा।
10 बजे के करीब सेंसेक्स 91.51 अंक गिरकर 54,197.10 अंक पर और निफ्टी 50.20 अंक गिरकर 16,164.50 अंक पर था। अन्य एशियाई बाजारों में हांगकांग, शंघाई, सोल और तोक्यो में भी गिरावट का रुख था। अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.48 फीसदी गिरकर 112.93 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर आ गया।


Download Android App
Download iOS App



