अब हाईवे पर कैश बंद! FASTag नहीं तो UPI से देना होगा एक्स्ट्रा चार्ज, 10 अप्रैल से लागू होंगे नए नियम

Summary :

Toll Plaza New Rule 2026: देशभर के हाईवे पर सफर करने वालों के लिए एक बड़ा बदलाव होने जा रहा है। National Highways Authority of India (NHAI) ने फैसला किया है कि 10 अप्रैल से टोल प्लाजा पर नकद भुगतान पूरी तरह बंद कर दिया जाएगा। इसका मतलब है कि अब टोल देने के लिए आपको डिजिटल तरीकों का ही इस्तेमाल करना होगा। Toll Plaza New Rule 2026: FASTag बनेगा मुख्य भुगतान जरिया नई व्यवस्था के तहत टोल वसूली का सबसे प्रमुख तरीका FASTag होगा। जिन गाड़ियों में एक्टिव FASTag लगा होगा, उनसे टोल अपने आप कट जाएगा और उन्हें…

Toll Plaza New Rule 2026: देशभर के हाईवे पर सफर करने वालों के लिए एक बड़ा बदलाव होने जा रहा है। National Highways Authority of India (NHAI) ने फैसला किया है कि 10 अप्रैल से टोल प्लाजा पर नकद भुगतान पूरी तरह बंद कर दिया जाएगा। इसका मतलब है कि अब टोल देने के लिए आपको डिजिटल तरीकों का ही इस्तेमाल करना होगा।

Toll Plaza New Rule 2026: FASTag बनेगा मुख्य भुगतान जरिया

Toll Plaza New Rule 2026
Toll Plaza New Rule 2026 (Source: Social Media)
  • नई व्यवस्था के तहत टोल वसूली का सबसे प्रमुख तरीका FASTag होगा।
  • जिन गाड़ियों में एक्टिव FASTag लगा होगा, उनसे टोल अपने आप कट जाएगा और उन्हें रुकना भी नहीं पड़ेगा।
  • इससे टोल प्लाजा पर लगने वाली लंबी लाइनों से राहत मिलेगी और ट्रैफिक भी तेजी से आगे बढ़ेगा।
  • सरकार का मानना है कि इस कदम से खासकर वीकेंड और पीक टाइम पर होने वाली भीड़ कम होगी और यात्रा का समय भी घटेगा।

FASTag नहीं है तो UPI से करना होगा भुगतान

  • अगर किसी वाहन में FASTag नहीं है या वह काम नहीं कर रहा है, तो ऐसे में ड्राइवर UPI के जरिए टोल दे सकता है।
  • लेकिन यहां एक अहम बात है—UPI से भुगतान करने पर आपको अतिरिक्त शुल्क देना पड़ेगा।
  • UPI से टोल देने पर सामान्य शुल्क से करीब 25% ज्यादा पैसा देना होगा।
  • यानी अगर आप नियमित रूप से हाईवे पर सफर करते हैं, तो FASTag आपके लिए सबसे सस्ता और सुविधाजनक ऑप्शन रहेगा।

Toll Plaza New Rule 2026: नियम नहीं मानने पर सख्त कार्रवाई

Toll Plaza New Rule 2026
Toll Plaza New Rule 2026 (Source: Social Media)
  • अगर कोई ड्राइवर FASTag और UPI दोनों से भुगतान करने से इनकार करता है, तो उसे टोल प्लाजा से आगे जाने नहीं दिया जाएगा।
  • इसके अलावा उस पर ई-नोटिस भी जारी किया जा सकता है।
  • इतना ही नहीं, अगर 3 दिनों के अंदर टोल का भुगतान नहीं किया गया, तो जुर्माना राशि दोगुनी तक हो सकती है।
  • यह नियम राष्ट्रीय राजमार्गों के तहत लागू किए जाएंगे, इसलिए सभी वाहन चालकों को इनका पालन करना जरूरी होगा।

फर्जी टोल छूट पर भी लगेगी रोक

  • इस नई व्यवस्था के साथ एक और बड़ा बदलाव किया गया है।
  • अब निजी गाड़ियों में सरकारी आईडी कार्ड दिखाकर टोल फ्री निकलने की सुविधा खत्म कर दी गई है।
  • अब केवल उन्हीं वाहनों को टोल छूट मिलेगी, जिनमें आधिकारिक रूप से मान्य Exempted FASTag लगा होगा।
  • इससे टोल छूट के गलत इस्तेमाल पर रोक लगेगी और टोल प्लाजा पर होने वाले विवाद भी कम होंगे।

Toll Plaza New Rule 2026: क्या होगा फायदा?

  • इस फैसले से कई फायदे होने की उम्मीद है।
  • टोल प्लाजा पर समय की बचत होगी।
  • लंबी कतारों से छुटकारा मिलेगा।
  • डिजिटल भुगतान को बढ़ावा मिलेगा।
  • ट्रैफिक व्यवस्था बेहतर होगी।

यह भी पढ़ें: अब उड़ान भरना हुआ महंगा! Air India ने बढ़ाए टिकट के दाम, इतने हजार तक बढ़ा किराया

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।