6 महीने में हुई इन निवेशकों की तगड़ी कमाई

Summary :

Top Shares: बीते 6 महीनों में शेयर बाजार में विदेशी निवेशकों की बेरुखी कुछ ज्यादा ही देखने को मिली है। आंकड़ों को गहराई से देखने पर पता चलता है कि FII के निशाने पर पांच सेक्टर्स कुछ ज्यादा ही रहे हैं। Highlights 2024 में ये है टॉप कंपनियां 6 महीने में हुई जमकर कमाई तगड़ी कमाई वाले ये रहे टॉप फंड्स शेयर बाजार में जारी तेजी के बीच इक्विटी म्यूचुअल फंड्स में पैसा लगाने वाले निवेशकों की तगड़ी कमाई हुई है। साल 2024 के पहले छमाही में बाजार के मैदान में 263 म्यूचअल फंड थे जिनका औसत रिटर्न 17.67 फीसदी…

Top Shares

Top Shares: बीते 6 महीनों में शेयर बाजार में विदेशी निवेशकों की बेरुखी कुछ ज्यादा ही देखने को मिली है। आंकड़ों को गहराई से देखने पर पता चलता है कि FII के निशाने पर पांच सेक्टर्स कुछ ज्यादा ही रहे हैं।

Highlights

  • 2024 में ये है टॉप कंपनियां
  • 6 महीने में हुई जमकर कमाई

तगड़ी कमाई वाले ये रहे टॉप फंड्स



शेयर बाजार में जारी तेजी के बीच इक्विटी म्यूचुअल फंड्स में पैसा लगाने वाले निवेशकों की तगड़ी कमाई हुई है। साल 2024 के पहले छमाही में बाजार के मैदान में 263 म्यूचअल फंड थे जिनका औसत रिटर्न 17.67 फीसदी रहा है। वहीं लिस्ट में टॉप 4 ने तो सिर्फ 6 महीने में ही अपने निवेशकों को 30 फीसदी से ऊपर का रिटर्न दिया है। ये चारों स्कीम मिड कैप कैटेगरी की स्कीम हैं। खास बात ये है कि क्वांट एमएफ पर सेबी के एक्शन से पहले फंड की स्कीम ऊंचे रिटर्न देने में सबसे आगे थी। सेबी के एक्शन के बाद रिटर्न पर असर देखने को मिला है। हालांकि दूसरी तरफ कई अन्य फंड्स ने निवेशकों को ऊंचे रिटर्न जारी रखे हैं।

कैसा रहा रिटर्न?

आंकड़ों के अनुसार फंड्स के पहले 6 महीने के रिटर्न के आधार पर तैयार रैंकिंग में जेएम मिडकैप फंड का रिटर्न 31.37 फीसदी, ITI मिड कैप फंड का रिटर्न 30.78 फीसदी, मोतीलाल ओसवाल मिडकैप फंड का रिटर्न 30.53 फीसदी रहा है. वहीं जेएम फ्लेक्सी ने 29.48 फीसदी, इनवेस्को इंडिया फोकस्ड फंड ने 28.29 फीसदी, ICICI प्रू मिडकैप फंड 27.61 फीसदी और LIC MF स्मॉलकैप फंड ने 27.6 फीसदी का रिटर्न दिया है।

कैसा रहा दूसरे फंड्स का प्रदर्शन?

इसके अलावा SBI एसबीआई लॉन्ग टर्म इक्विटी फंड, एसबीआई स्मॉल कैप फंड, निप्पॉन इंडिया स्मॉल कैप फंड, HDFC मिड कैप ऑर्प्च्युनिटी फंड ने भी अपने निवेशकों को 20 फीसदी से ज्यादा रिटर्न दिया है।  सबसे कम रिटर्न मिरे एसेट फोकस्ड फंड ने दिया। स्कीम को निवेशकों ने 6 महीने में 6.92 फीसदी का रिटर्न दिया है।

नोट – इस खबर में दी गयी जानकारी निवेश के लिए सलाह नहीं है। ये सिर्फ मार्किट के ट्रेंड और एक्सपर्ट्स के बारे में दी गयी जानकारी है। कृपया निवेश से पहले अपनी सूझबूझ और समझदारी का इस्तेमाल जरूर करें। इसमें प्रकाशित सामग्री की जिम्मेदारी संस्थान की नहीं है। 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Aastha Paswan