नई दिल्ली : टोयोटा मोबिलिटी फाउंडेशन ने नेस्टाज चैलेंज प्राइज सेंटर के साथ मिलकर एक प्रतियोगिता मोबिलिटी अल्टीमेट चैलेंज शुरू की है। चालीस लाख डालर पुरस्कार राशि वाली इस प्रतियोगिता का उद्देश्य शरीर के निचले भाग में पक्षाघात से प्रभावित लोगों के लिए मोबिलिटी समाधान विकसित करना है। विजेता की घोषणा 2020 में की जाएगी।
टोयोटा मोबिलिटी फाउंडेशन के बयान में कहा गया है कि तीन साल तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में दुनिया भर से प्रौद्योगिकी, डिजइन व अभियांत्रिकी क्षेत्र के प्रतिस्पर्धियों के भाग लेने की उम्मीद है। इसमें चुनौती जीतने वाले को 10,00,000 डालर मिलेंगे ताकि वह अपने उपकरण को उपयोक्ताओं को उपलब्ध करवा सके।टोयोटा मोटर को उम्मीद है कि भारत के नवोन्मेषी इस चुनौती के समाधान में बड़ भूमिका निभा सकते हैं।


Download Android App
Download iOS App



