अमृतसर : पद संभालने के बाद पहली बार पंजाब के दौरे पर आए राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने आज यहां स्वर्ण मंदिर में मत्था टेका। काला सूट पहने राष्ट्रपति कोविंद ने कड़ सुरक्षा के बीच अपने परिवार के सदस्यों के साथ स्वर्ण मंदिर के पवित्र स्थान पर मत्था टेका। पंजाब के मंत्री राणा गुरजीत सिंह और नवजोत सिंह सिद्धू ने श्री गुरुरामदास अंतराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर कोविंद की अगवानी की।
स्वर्ण मंदिर पहुंचने के बाद शिरोमणि अकाली दल (शिअद) अध्यक्ष और पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल और केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल के साथ ही एसजीपीसी अध्यक्ष कृपाल सिंह बादुंगर ने उनका स्वागत किया। पंजाब के राज्यपाल वी पी सिंह बंदोरे भी राष्ट्रपति के साथ मौजूद थे। स्वर्ण मंदिर में कीर्तन सुनने से पहले एसजीपीसी और पंजाब पुलिस के विशेष कार्यबल के सुरक्षा घेरे में कोविंद ने परिक्रमा की। उन्होंने सरोवर से पवित्र जल भी लिया।
उन्होंने श्रद्धालुओं के साथ लंगर भी छका। कोविंद स्वर्ण मंदिर के सूचना केंद, भी गए जहां एसजीपीसी अध्यक्ष कृपाल सिंह ने एक शॉल, सिख धार्मिक किताबों का एक सेट और स्वर्ण मंदिर की प्रतिकृति देकर सम्मानित किया।बाद में वह ऐतिहासिक जलियांवाला बाग गए जहां उन्होंने देश की आजादी के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले शहीदों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने अमर ज्योति पर भी श्रद्धांजलि दी।


Download Android App
Download iOS App



