ग्लोबल मार्केट हुआ कमजोर, Gift Nifty के भी रेट अलर्ट

Summary :

Trade Setup For Today: ग्लोबल बाजारों से आज कमजोर संकेत मिल रहे हैं। गिफ्ट निफ्टी में भी गिरावट देखने को मिल रही है। सभी की निगाहें आज एक बार फिर मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स पर होगी। Highlights ग्लोबल बाजारों से कमजोर संकेत Gift Nifty से भी रेट अलर्ट दामों में हुए मामूली बदलाव पिछले एक साल में कई बार ऐसे मौके मिले हैं जब बाजार को खुलने का इंतजार रहा है ताकि ये नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचने वाला होता है। लेकिन, घरेलू शेयर बाजार के लिए आज का दिन ऐसा नहीं होने वाला है। कल के कामकाज में बाजार…

Trade Setup For Today

Trade Setup For Today: ग्लोबल बाजारों से आज कमजोर संकेत मिल रहे हैं। गिफ्ट निफ्टी में भी गिरावट देखने को मिल रही है। सभी की निगाहें आज एक बार फिर मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स पर होगी।

Highlights

  • ग्लोबल बाजारों से कमजोर संकेत
  • Gift Nifty से भी रेट अलर्ट
  • दामों में हुए मामूली बदलाव

पिछले एक साल में कई बार ऐसे मौके मिले हैं जब बाजार को खुलने का इंतजार रहा है ताकि ये नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचने वाला होता है। लेकिन, घरेलू शेयर बाजार के लिए आज का दिन ऐसा नहीं होने वाला है। कल के कामकाज में बाजार में चौतरफा बिकवाली देखने को मिली है। स्मॉलकैप और मिडकैप इंडेक्स में बड़ी गिरावट रही। दोनों इंडेक्स के लिए पिछले 2 साल में कल का दिन सबसे खराब सेशन रहा।

FMCG सेक्टर को छोड़कर बाकी किसी भी सेक्टर में खरीदारी नहीं देखने को मिल रही है। हालांकि, गिरते बाजार में भी कल ITC ब्लॉक डील के बाद बढ़त के साथ बंद हुआ। निफ्टी के 50 में 45 स्टॉक्स लाल निशान में बंद हुए। आगे जानते हैं कि आज का ट्रेड सेटअप क्या संकेत देता है।

ग्लोबल बाजारों से संकेत

कल अमेरिकी बाजार भी रिकॉर्ड ऊंचाई से फिसलते नजर आए। हालांकि, डाओ जोंस हरे निशान में बंद हुआ। S&P 500 इंडेक्स और नैस्डैक गिरावट के साथ बंद हुए। सबसे ज्यादा दबाव सेमीकंडक्टर कंपनियों में देखने को मिला। वहीं, बड़े टेक शेयरों में मुनाफासवूली हुई। 20 मार्च को अमेरिका में दरों का एलान होगा। कल Tesla में दबाव देखने को मिला। Wells Fargo ने कंपनी को वॉल्यूम में जोखिम को देखते हुए रेटिंग डाउनग्रेड कर दी है।

एशिया के बाजारों में आज दायरे में कारोबार देखने को मिल रहा है। जापान का निक्केई इंडेक्स 0.44% की गिरावट के साथ कामकाज कर रहा है। दक्षिण कोरिया को कोस्पी इंडेक्स 0.38% तक तेजी देखने को मिली है। हैंग सैंग इंडेक्स और शंघाई कम्पोजिट इंडेक्स में पॉजिटिव मोमेंटम देखने को मिल रहा है।

बाजार के लिए अन्य संकेत

क्रूड ऑयल में तेजी : कच्चे तेल के दाम में एक दिन में 3% तेजी देखन को मिली है। इसके साथ ही क्रूड ऑयल अब 4 महीने की ऊंचाई के करीब पहुंच चुका है। ब्रेंट क्रूड ऑयल का भाव 84 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच चुका है। WTI क्रूड ऑयल का भाव 80 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच चुका है। अमेरिका में क्रूड ऑयल की इन्वेंटरी घटने की वजह से कीमतों में यह तेजी देखने को मिल रही है। 7 हफ्तों के बाद अमेरिका की इन्वेंटरी में गिरावट देखने को मिली है।

कॉपर की चमक बढ़ी : अंतरराष्ट्रीय बाजार में कॉपर की कीमतों में उछाल देखने को मिल रहा है. इसके साथ ही अब कॉपर की कीमतें 11 महीने की ऊंचाई पर पहुंच चुकी है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कॉपर की कीमतें अब 4 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच चुकी हैं। चीन कॉपर के उत्पादन में कटौती करने जा रहा है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Aastha Paswan