ट्विटर ने ‘मोमेंट्स’ फीचर उतारा

Summary :

NULL

नई दिल्ली: इंस्टाग्राम और स्नैपचैट के ‘स्टोरीज’ फीचर के मुकाबले में माइक्रो-ब्लॉगिंग वेबसाइट ट्विटर ने शुक्रवार को भारत में सभी यूजर्स के लिए ‘मोमेंट्स’ फीचर जारी किया है। फेसबुक ने ‘मोमेंट्स’ फीचर को पहले चुनिंदा लोगों को ही जारी किया था, जिसमें प्रभाव डालने वाले लोग, ट्विटर के सहयोगी और विभिन्न ब्रांड्स शामिल थे।

अब यह सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध है और प्रोफाइल में एक अलग टैब के रूप में दिखता है, जो संबंधित सामग्री को एक जगह पेश कर उन्हें समाचारों और ब्रेकिंग न्यूज से जोड़े रखता है। पहले ‘मोमेंट्स’ फीचर जहां चुने हुए सहयोगियों को ही उपलब्ध था, अब सभी यूजर्स ‘मोमेंट्स’ को बना सकते हैं और साझा कर सकते हैं।

24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए यहाँ क्लिक करें।

Desk Team