सिंगापुर: भारत की रत्न व आभूषण निर्यात परिषद जीजेईपीसी सोना व हीरा कारोबार के लिए वस्तु आपूर्ति मानक तय करने के लिए दुबई मल्टी कमोडिटीज सेंटर (डीएमसीसी) के साथ मिलकर काम कर रही है। डीएमसीसी के सीईओ गौतम सशीतल ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा, हम वस्तु आपूर्ति मानक स्थापित करने के लिए जीजेईपीसी तथा वाणिज्य मंत्रालय के साथ लगातार संपर्क में हैं। जीजेईपीसी देश के रत्न व आभूषण उद्योग का शीर्ष संगठन है जिसे वाणिज्य मंत्रालय ने स्थापित किया है।
यह क्षेत्र के लगभग 6000 निर्यातकों का प्रतिनिधित्व करता है। डीएमसीसी में 2500 भारतीय कंपनियां कार्यरत हैं। उन्होंने कहा कि सूरत का उद्योग हमारे हीरों को तराशने आदि का काम करता है जबकि भारत हमारे सबसे बड़ स्वर्ण आभूषण बाजारों में से एक है। इसी के चलते हम भारत के साथ अपने मौजूदा कारोबारी संबंधों को प्रगाढ़ बना रहे हैं।
अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



