नई दिल्ली: भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकार (यूआईडीएआई) ने बैंकों से कहा है कि वे अपनी 10 प्रतिशत शाखाओं में फिंगरप्रिंट व आइरिस स्कैनर लगाएं ताकि विशेषकर नये बैंक खाते खोलना चाह रहे ग्राहकों के लिए आधार नामांकन में तेजी लाई जा सके। उल्लेखनीय है कि उच्चतम न्यायालय ने आधार को विभिन्न सेवाओं और कल्याणकारी योजनाओं से अनिवार्य रूप से जोड़ने की समयसीमा अगले साल 31 मार्च तक के लिए आज बढ़ा दी।
उच्चतम न्यायालय के आदेश के बाद यूआईडीएआई के सीईओ अजय भूषण पांडे ने कहा, हम आधार को जोड़ने की प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए लगातार काम करेंगे 1 हमने सभी बैंकों से कहा है कि वे चिन्हित बैंक शाखा में आधार फिंगरप्रिंट व आइरिस स्कैनर उपलब्ध करवाएं ताकि लोगों को नामांकन में कोई दिक्कत नहीं हो। यूआईडीएआई ने सभी बैंकों को निर्देश दिया है कि वे अपनी 10 प्रतिशत शाखाओं में आधार नामांकन सुविधाएं स्थापित करें। इसके साथ ही पांडे ने लोगों से अपील की कि वे बैंकों में इस सुविधा का फायदा उठाएं।
अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



