इस्पात की पाइप लाइनों से पहुंचाया जाएगा खेतों को पानी

Summary :

NULL

नई दिल्ली: केंद्रीय नदी विकास, जल संसाधन एवं गंगा संरक्षण मंत्री नितिन गडकरी का कहना है कि सिंचाई के लिए नहरों की जगह अब इस्पात के पाइपों का इस्तेमाल किया जाएगा। इससे भूमि अधिग्रहण की लागत कम होने और नवाचार को बढ़ावा देने जैसे दो प्रमुख फायदे होंगे।

जल संसाधन के साथ सड़क परिवहन, राजमार्ग और पोत परिवहन जैसे अहम मंत्रालयों की जिम्मेदारी संभाल रहे गडकरी ने कल मोरक्को के एक प्रतिनिधिमंडल को संबोधित करते हुए यह बात कही। उन्होंने भारत और अफ्रीकी देशों के बीच संबंधों को मजबूत करने पर भी जोर दिया।

हमारी मुख्य खबरों के लिए यहाँ क्लिक करें।

Desk Team