नई दिल्ली: मुश्किलों में घिरी रीयल एस्टेट कंपनी यूनिटेक के दो निदेशकों ने कंपनी से इस्तीफा दे दिया है। कंपनी ने इसकी जानकारी दी। यूनिटेक ने बंबई शेयर बाजार को दी जानकारी में कहा, कंपनी को गैर-कार्यकारी निदेशक मिनोती बहरी की ओर से एक पत्र प्राप्त हुआ है, उन्होंने कंपनी के निदेशक पद से इस्तीफा दे दिया है।
इसमें कहा गया है कि कंपनी को अतिरिक्त गैर-कार्यकारी स्वतंत्र निदेशक दिलीप कुमार मल्होत्रा की ओर से पत्र मिला है, उन्होंने कंपनी के निदेशक से इस्तीफा दे दिया है।
इस हफ्ते की शुरुआत में उच्चतम न्यायालय ने राष्ट्रीय कंपनी कानून न्यायाधिकरण (एनसीएलटी) के उस आदेश पर रोक लगा दी थी जिसमें उसने सरकार से कंपनी के प्रबंधन को अपने हाथ में लेने के लिए कहा था। एनसीएलटी ने धन के हेरफेर और कुप्रबंधन का आरोप में कंपनी के आठ निदेशकों को निलंबित कर दिया था और सरकार को 10 निदेशक नियुक्त करने की मंजूरी दी थी।
हमारी मुख्य खबरों के लिए यहाँ क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



