विश्वेश चौबे ने वाराणसी स्टेशन का किया निरीक्षण

Summary :

NULL

नई दिल्ली: उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक, श्री विश्वेश चौबे ने वाराणसी रेलवे स्टेशन का गहन निरीक्षण किया। उनके साथ उत्तर रेलवे के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी/निर्माण, श्री जगदीप राय, उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल के मंडल रेल प्रबंधक, श्री सतीश कुमार सहित उत्तर रेलवे और राइट्स के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। महाप्रबंधक ने सर्कुलेटिंग एरिया, नवनिर्मित अंतर्राष्ट्रीय पर्यटक लाऊंज को भी देखा।

उन्होंने प्लेटफार्म नं. 6,7 और 8,9 पर चल रहे सुधार कार्यों और नए प्लेटफॉर्म शैल्टर जैसे कार्यों के साथ-साथ प्लेटफॉर्म नं. 1 पर फर्श को बदलने, ग्रेनाइट वॉल क्लैडिंग लगाने और वॉशेबल एप्रन के कार्यों का भी जायजा लिया।

श्री चौबे ने रेल सहायकों (कुलियों) के साथ बातचीत करके उनकी समस्याएं सुनी और उनके शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। बाद में वे प्रैस और मीडिया के प्रतिनिधियों से भी मिले और उन्हें विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं के संबंध में अवगत कराया।

लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक  करें।

Desk Team