व्हाट्सऐप ने एक नया फीचर अपडेट जारी किया है, जिसके तहत यूजर्स वॉयस मैसेज की प्लेबैक स्पीड को बढ़ा सकते हैं। फास्ट प्लेबैक फीचर के जरिए किसी की आवाज की पिच को बदले बिना डिफॉल्ट 1 गुना सेटिंग के बीच प्लेबैक स्पीड को 1.5 गुना स्पीड या 2गुना स्पीड में बदला जा सकता है।
कंपनी ने एक बयान में कहा है, इसे इस्तेमाल में लाना काफी आसान है क्योंकि जैसे ही आप वॉयस मैसेज को प्रेस कर इसे प्ले करेंगे, तभी आपको प्लेबैक स्पीड देखने को मिलेगा, जो कि बाय डिफॉल्ट 1 गुना पर सेट होता है। प्लेबैक स्पीड को टच करते ही आप इसे डेढ़ या दो गुना की गति से आगे भगा सकते हैं।
बयान में आगे कहा गया, फास्ट प्लेबैक के शुभारंभ में व्हाट्सएप ने सोशल प्लेटफॉर्म – फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर पर एक छोटा वीडियो साझा किया है। ऐप के इस नए फीचर के चलते अब आपको लंबे वॉयस मैसेज पर अधिक वक्त गंवाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इस फीचर को यूजर्स के लिए व्हाट्सऐप पर उपलब्ध करा दिया गया है।


Download Android App
Download iOS App



