सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र की प्रमुख कंपनी विप्रो(wipro) को एलाइट साल्युशंस एलएलसी से डेढ़ अरब डॉलर से अधिक का ठेका मिला है। विप्रो ने रविवार को एक बयान में कहा कि 10 साल के लिए किए गए इस सौदे के तहत वह अमेरिका के इलिनॉइस की एलाइट सॉल्यूशंस को एक व्यापक समाधान और सेवाएं देगी।
शेयर बाजार में रिकार्ड उछाल, सेंसेक्स 38,210.94 अंक की नई ऊंचाई पर
एलाइट प्रौद्योगिकी आधारित स्वास्थ्य, संपत्ति, मानव संसाधन और वित्तीय समाधान उपलब्ध कराती है। विप्रो ने बताया कि इससे 10 साल की अवधि में विप्रो को 1.5 से 1.6 अरब डॉलर की आय होगी।’’ यह विप्रो को मिला अब तक का सबसे बड़ा ठेका है।


Download Android App
Download iOS App



