बिहार से एक बार फिर शर्मनाक मामला सामने आया है। जहां दबंगों ने मोबाइल चोरी के शक में एक युवक की पिटाई की और फिर से थूक चाटने पर मजबूर किया। मामला नालंदा जिले का है। इस घटना का वीडिओ भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। मीडिया में खबर आने और वीडियो वायरल होने के बाद डीएम डॉ. त्यागराजन एसएम ने मामले को संगीन बताते हुए जांच के आदेश दिए हैं। फिलहाल इस मामले में 1 आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बाकी आरोपी फरार है जिनकी तलाश पुलिस कर रही है।
जानकारी के अनुसार, यह घटना नालंदा जिले के सरनामा गांव की है। बीते दिन कुछ लोगों ने एक युवक को मोबाइल चोरी के आरोप में जमकर पीटा और उससे उसका जमीन पर से थूक चटवाया। इसके साथ ही पीड़ित से पांव छूकर माफी भी मंगवाई गई। मामले की वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने जल्द एक्शन लेते हुए 1 आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि अन्य आरोपी फरार हैं जिनकी तलाश पुलिस कर रही है। बता दें कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी नालंदा जिले से आते हैं, ऐसे में यह घटना जिले में पुलिस व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रही है।
हालांकि यह पहला मामला नहीं है, इससे पहले भी साल 2017 में जिले के एक गांव के सरपंच के घर में आने पर एक नाई की जमकर पिटाई की गई थी और उससे भी थूक चटवाया गया था। शनिवार को वीडियो वायरल होते ही हंगामा मच गया। पूरा प्रशासनिक महकमा सकते में आ गया। डीएम ने संज्ञान लेते हुये जांच के आदेश दिये। रविवार को वीडियो में नजर आ रहे बदमाशों के खिलाफ एफआईआर का आदेश दिया। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुये हरनौत के प्रमोद कुमार नाम के एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।


Download Android App
Download iOS App



